बैतूल

Betul News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 भोपाल अटल पथ पर आयोजित होगा भव्य राज्य स्तरीय योग महोत्सव, दुर्गादास उइके होंगे कार्यक्रम अध्यक्ष ।

Betul News : International Yoga Day 2025 Bhopal will be held on Atal Path, a grand state level yoga festival, Durgadas Uike will be the program preside

Betul News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के अटल पथ पर आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय भव्य योग महोत्सव की अध्यक्षता बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र के यशस्वी सांसद एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी भोपाल के अटल पथ पर आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से “योग को जन-जन तक” पहुंचाने के उद्देश्य से किया जाएगा।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। हजारों की संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, युवा, योग साधक, स्वयंसेवी संगठन एवं प्रशासनिक अधिकारी इस आयोजन में भाग लेंगे।

“योग भारत की सनातन परंपरा का गौरव है। यह केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक संतुलन का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई है और आज यह हमारी संस्कृति का विश्व मंच पर उद्घोष बन चुका है।”

यह कार्यक्रम न केवल योग को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि आत्मनिर्भर और स्वस्थ भारत की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध होगा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button