बैतूल

Betul News : 15 वर्षों से कार्यरत समूह को सरपंच ने मनमानी पूर्वक हटाया

Betul News: Sarpanch arbitrarily removed the group working for 15 years

स्व सहायता समूह अध्यक्ष ने जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत

Betul News : 15 वर्षों से कार्यरत समूह को सरपंच ने मनमानी पूर्वक हटाया

Betul News : (बैतूल)। विकासखंड घोड़ाडोंगरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेहकार के शासकीय प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन परोसने वाले समूह को मनमानी पूर्वक हटाने का मामला सामने आया है। समूह की अध्यक्ष कमलती बिस्सो ने आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत मेहकार के सरपंच राजकुमार नर्रे द्वारा आपसी एवं पारिवारिक विवाद के चलते रंजिश के कारण समूह को सेवा से बेदखल किया जा रहा है।

खबर ये भी हैं : Congress News : जयस-शिवसेना के प्रवक्ताओं समेत 77 युवा कांग्रेस में शामिल, बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने किया स्वागतम

उन्होंने बताया सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजना चला रही है। स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार योजना द्वारा भी आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच की मनमानी के चलते शासन की मंशा को पलीता भी लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया सरपंच द्वारा बार-बार बीआरसी को फोन लगाकर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शारदा स्व सहायता समूह ने इसकी शिकायत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की है। लिखित शिकायत में समूह की अध्यक्ष कमलती बिस्सो ने आरोप लगाया कि समूह के विरूद्घ न तो पालक संघ ने और न ही छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने शिकायत की है।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा की महा विजय मे मोर्चाे की महत्पूर्ण भूमिका  – बबला शुक्ला

Betul News : 15 वर्षों से कार्यरत समूह को सरपंच ने मनमानी पूर्वक हटाया

शारदा स्व सहायता समूह मेहकार विगत 15 वर्षों से शासकीय शाला एवं आंगनवाड़ी में एमडीएम कार्य कर रही है। इसके बावजूद बिना कारणवश शारदा समूह का नाम बैठक से हटा दिया गया है। समूह पर आज तक किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। ग्राम सभा, पालक संघ भी समूह के कार्यों से संतुष्ट है।

वर्तमान में भी समूह भोजन बना रहा है। ग्राम सभा के प्रस्ताव में भी शारदा समूह द्वारा एमडीएम कार्य प्रस्तावित किया गया है। कमलती ने बताया कि आंगनबाड़ी में एमडीएम कार्य छोड़ दिया गया है, लेकिन उन्हें शासकीय प्राथमिक शाला मेहकार में एमडीएम के लिए यथावत रखा जाए। ताकि समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिल सके।

खबर ये भी हैं : Funny Jokes : सरदारनी- लो, लाइट चली गयी सरदार- लाइट चली गयी तो क्या, पंखा तो चालू कर…

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button