बैतूल

Betul Samachar : मांझी सरकार सैनिकों ने अवैध रेत से भरे ट्रक को पकड़कर शाहपुर पुलिस को सौंपा

Betul Samachar: Manjhi government soldiers caught a truck full of illegal sand and handed it over to Shahpur police

एनजीटी की रोक के बाद भी नदियों में जारी रेत खनन, बड़े स्तर पर डंप की जा रही

Betul Samachar : मांझी सरकार सैनिकों ने अवैध रेत से भरे ट्रक को पकड़कर शाहपुर पुलिस को सौंपा

Betul Samachar : (बैतूल)। एनजीटी की रोक के बाद भी जिले में नदी से रेत का अवैध उत्खनन नहीं रुक रहा है। हालत यह है कि अभी भी घाटों से रेत निकालकर बड़े स्तर पर डंप की जा रही है। पूर्व में अवैध उत्खनन पर सख्ती तो की गई लेकिन यह सिलसिला नहीं थम पा रहा है। हाल ही में लगातार उत्खनन के बाद मांझी सरकार सैनिकों ने तवा नदी से अवैध रेत भरकर ले जा रहे ट्रक को बीस किलोमीटर पीछा करके पकड़ा है।

पकड़े गए ट्रक को शाहपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मांझी सरकार संगठन के श्रवण परते ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र के शक्तिगढ़ की तवा नदी से रात में रेत खनन जोरो पर चल रहा है। इस बात की भनक क्षेत्र के मांझी सरकार सैनिकों को भी थी।

रात से ही सैनिक सक्रिय हो गए थे। सुबह आंठ बजे रेत भरकर नदी से जैसे ही ट्रक क्रमांक एमपी 48/एच/1690 निकला तो मांझी सैनिकों ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक ड्राइवर ने ट्रक भगा लिया। मांझी सैनिकों ने लगभग बीस किलोमीटर पीछा करके ट्रक को सिलपटी गांव के पास पकड़ लिया।

मध्यप्रदेश मांझी सरकार सैनिक के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण परते, जिला अध्यक्ष नवरंग सिंह आहाके ने बताया कि तवा नदी में रेत कारोबारी रात में उत्खनन कर रहे है जबकि 15 जून से नदियो से रेत निकालने पर एनजीटी की रोक लगी हुई है। सैनिकों ने सुबह आठ बजे जिला खनिज अमले को सूचना दे दी थी, लेकिन खनिज अमला दोपहर तीन बजे पहुंचे। हमारे 50 सैनिकों ने नदी में मोर्चा सम्हाल लिया था।

जब सैनिकों ने तवा नदी में दबिश दी, तब भी नदी में ट्रैक्टर लगे हुए थे जैसे तैसे सैनिकों ने एक ट्रैक्टर पकड़ा है। मांझी सरकार के सैनिक नवरंग आहाके, अनिल धुर्वे, राजाराम धुर्वे, देवेंद्र परते, दिलीप सलाम, राजू उइके, रविन्द्र उइके नान्हू वरकड़े ने बड़ी मेहनत कर अवैध रेत परिवहन करने वालो को पकड़ा है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button