भैसदेही : सावलमेंढा ग्राम मे विगत दिनों से श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर मे चल रही शिवमहापुराण का दिन बुधवार को भव्य भंडारे के साथ हुआ समापन जिसमे गाव मे एक आध्यात्मिक लहर देखने को मिली और पंडित नीलेश शास्त्री जी ने कहा कि आज से कुछ वर्ष पहले जनजातीय समाज के लोग भी बढ़े स्तर पर भागवत कथा करवाते रहे है परन्तु आज धर्म के राजनीतिकरन व्यक्तिगत मतभेद के आधार पर समाज मे जहर घोलकर सनातन धर्म को तोड़ने का सडयंत्र रचा जा रहा है जो कि हमारे समाज के लिए बहोत ही घातक है जनजातीय समाज हमेशा से शिवजी को अपना आराध्य मानता रहा है परन्तु आज कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज मे विभिन्न प्रकार भ्रांतिया जैसे रावण को भगवान बताना, एक दूसरे के खिलाफ द्वेष फैलाकर हिन्दू समाज को बिखराकर मिशनरियो व नक्सलवाद, वामपंथ को फैलाकर बढ़ावा दिया जा रहा है जो कि हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए विष के बराबर है शिवमहापुराण मे बढ़ी संख्या मे आसपास के ग्रामो से भी लोग कथा सुनने आये और नारी शक्ति मे भी इस कथा को लेकर अटूट श्रद्धा देखने को मिली समाजसेवी रामदास धुर्वे ने बताया कि ग्राम में निरन्तर ऐसे धार्मिक आयोजन श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर द्वारा होते रहते है।
Related Articles

Betul Municipal Council Controversy: सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
March 1, 2026

Betul forest department action: घर के भीतर अवैध सागौन का गुप्त कारखाना, वन विभाग की दबिश में खुला राज, 45 नग चिरान जब्त
February 27, 2026

