बैतूल

Betul Blood Donation News : स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

Betul Blood Donation News: Volunteers donated blood

पेंटिंग, रंगोली, स्लोगन प्रतिस्पर्धा संपन्न

Betul Blood Donation News : स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Blood Donation News : (बैतूल)। जेएच कॉलेज में मां शारदा सहायता समिति के पितृ रक्त पुरुष ओम प्रकाश सलूजा पुण्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया और रक्त वीरों को सम्मानित किया गया। जिसमें पेंटिंग, रंगोली, स्लोगन प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया। संस्था के दीपक सलूजा, शैलेंद्र बहरिया और महेंद्र मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती पुष्पा सलूजा ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बास्कर,डॉ.विजेता चौबे, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल, प्रदीप खंडेलवाल जन भागीदारी अध्यक्ष घनश्याम मदान, अतीत पवार ,राम प्रकाश कमलेश अहिरवार एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, डॉ.शीतल खरे उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं :  Betul News : 82 वर्षीय बुजुर्ग की षडयंत्र पूर्वक हड़पी जमीन

Betul Blood Donation News : स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

जिसमे एनएसएस के स्वयंसेवको नवीन नागले, ईस्ताईक अली, श्रीमती हेमा, श्रीमती स्वाति सलूजा, महेश पवार, शुभम सिंह ठाकुर, डॉ.विनय सिंह चौहान, पल्लवी,राजेश शर्मा, आशीष पटिया आदि ने 101 यूनिट रक्तदान किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जेएच कॉलेज, राजा भोज कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, मेडिटेक कॉलेज ने सहभागिता की। रंगोली पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता रखी गई थी रंगोली में प्रथम विजन नर्सिंग कॉलेज, द्वितीय राजा भोज कॉलेज, तृतीय स्थान पर जेएच कॉलेज रहा।

खबर ये भी हैं : Betul News : केलीफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी से मिली गुगनानी को मानद पीएचडी

Betul Blood Donation News : स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

रक्तदान पर पोस्टर मेकिंग में कल्पना धुर्वे, लक्ष्मी, निशु पावर ,नेहा, निशा, सोनम पाटिल, छत्रप्रभा ने सहभागिता की, स्लोगन प्रतियोगिता में राजा भोज कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी सहभागिता की स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल देशमुख, द्वितीय स्थान रामराज सरिया ने प्राप्त किया। इस प्रोग्राम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक स्टेट अवॉर्डी प्रवीण परिहार, दीपाली पांडे, आयुष घिंडोडे, कुणाल केकतपुरे, देवेश, ऋ षक, दिव्यांशु,रिया खातरकर, सुरभि जैन, अंजली नागोरे,विशाल अमरूते,आयुष नागोरे, कविता ठाकरे उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं : Betul Blood Donation News : दिवंगत लेखचंद यादव की पुण्यतिथि पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने किया रक्तदान, मरीजों को वितरित किए फल

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button