अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान किया गया

Chhindwara News : उमरानाला बाजार चौक में स्वच्छता अभियान अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की तथा इसी कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर ग्राम के वृद्धजन मतदाताओं का कलेक्टर महोदय मनोज पुष्प, एसपी विनायक वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्थ जयसवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अंकिता त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल एवं जिला परियोजना समन्वयक जगदीश कुमार ईडपाचे के हस्ते पुष्पमाला पहनाकर शॉल,श्रीफल के माध्यम से सम्मान किया गया।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : भाजपा के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ ग्राम वलनी में उठे विरोध के स्वर, विरोध प्रदर्शन के बाद से ही गर्मा गया है राजनीतिक माहौल
कार्यक्रम में मोहखेड़ तहसीलदार सुश्री शोभना ठाकुर,मुख्यकार्यपालन आधिकारी बी.सी. टीमहरिया,सहायक संचालक (शिक्षा) अशोक कुमार शिंदे, बीएसी मनोज कोलारे, अरविन्द भट्ट,संकुल प्राचार्य राजीव साठे, वामनराव खापरे, उपस्थित रहे। बीएलओ सुरेश मरकाम, मोहित डोंगरे, शबाना खान, शांति चौधरी, आशा लोखंडे ने बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र में उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सुखदेव उइके, महेश भादे, मोहन देशमुख ने अपना सहयोग प्रदान किया।
खबर ये भी हैं: Betul BJP News : देश और सनातन के लिए भाजपा की जीत जरूरी – रामेश्वर शर्मा