Betul JH College News : बैतूल में कल इस तरह होगी मतगणना, जेएच कॉलेज रोड रहेगा नो व्हीकल जोन, मोबाइल भी प्रतिबंध -1
Betul JH College News: Counting of votes will take place in Betul tomorrow in this manner, JH College Road will remain a no vehicle zone, mobile phones will also be banned.

|
Betul JH College News : (बैतूल)। जिले की पांच विधानसभा सीटों को लेकर हुए मतदान की कल मतगणना है। इस मतगणना को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है। मतगणना बैतूल शहर के जेएच कॉलेज में होगी। मतगणना के कारण जेएच कॉलेज रोड को नो व्हीकल जोन बनाया गया है और ट्रैफिक पुलिस द्वारा इसका रोड मैप भी जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने बताया कि मुलताई आमला विधानसभा की 14, बैतूल विधानसभा की 17, घोड़ाडोंगरी विधानसभा की 18 एवं भैंसदेही विधानसभा सीट की मतगणना 17 राउण्ड में होगी। ईव्हीएम से मतगणना के लिए बैतूल विधानसभा सीट के लिए 18 टेबल लगाई जाएगी। जबकि मुलताई, आमला, घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही विधानसभा सीटों में 21-21 टेबल पर ईव्हीएम से मतों की गिनती की जाएगी।
खबर ये भी हैं : Betul JH College News : ए ग्रेड मिले इसके लिए जेएच कॉलेज में तैयारियां शुरू -1
Betul JH College News : बैतूल में कल इस तरह होगी मतगणना, जेएच कॉलेज रोड रहेगा नो व्हीकल जोन, मोबाइल भी प्रतिबंध
पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए विधानसभा वार टेबल लगाई जाएगी। बैतूल विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट की संख्या अधिक होने के कारण इस सीट के पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांच टेबल लगाई जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए मुलताई-आमला विधानसभा सीट के लिए तीन-तीन तथा घोड़ाडोंगरी-भैंसदेही सीट के लिए दो-दो टेबल लगाई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा सीट के ईटीपीबीएस की गिनती एवं मतगणना का डेटा कम्पाईल करने के लिए एक-एक टेबल लगाई जाएगी। बैतूल जिले की पांचों विधानसभा सीटों में 102 टेबलों पर ईव्हीएम से मतों की गिनती एवं पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के लिए 15 टेबल लगाई जाएगी। (Betul JH College News)
खबर ये भी हैं : LIC SIIP: LIC का सबसे धांसू प्लान, इतने दिनो में दोगुना हो जाएगा पैसा, रोज बचाने होंगे सिर्फ 100 रुपये

अपर कलेक्टर जेपी सैय्याम ने बताया कि मतगणना को लेकर कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत मतगणना स्थल जेएच कॉलेज के आसपास सौ मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्तियों और अनधिकृत वाहनों सहित अस्त्र शस्त्र प्रतिबंधित रहेंगे। मतगणना हॉल में मोबाइल को भी प्रतिबंधित किया गया है। मतगणना हॉल में अनाधिकृत फोटोग्राफी एवं वीडियों ग्राफी पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। जानकारी के अनुसार, मतगणना स्थल जेएच कॉलेज में कल 3 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद ईव्हीएम से वोटों की काउंटिंग प्रारंभ होगी।
Betul JH College News : बैतूल में कल इस तरह होगी मतगणना, जेएच कॉलेज रोड रहेगा नो व्हीकल जोन, मोबाइल भी प्रतिबंध
मतगणना के दिन रविवार को मतगणना स्थल जेएच कॉलेज सहित बैतूल शहर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजामात रहेंगे। मतगणना स्थल सहित सौ मीटर के दायरे में चप्पे-चप्पे पर सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा बैतूल शहर के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में भी सशस्त्र जवानों की तैनाती की जाएगी। पुलिस मोबाइल मतगणना स्थल सहित बैतूल शहर के विभिन्न इलाकों में सतत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी। मतगणना के दौरान मतगणना स्थल सहित बैतूल शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग पांच सैंकड़ा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
Redmi K70 सीरीज ने मारी धमाकेदार एंट्री, तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें डीटेल – Redmi K70 Series
|



