बैतूल

CHHINDWARA SAMACHAR : NSUI ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा : परासिया द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया की चित्रांश ऑनलाइन द्वारा शासकीय पेंचवेली महाविद्यालय परासिया की छात्र छात्राओं के आवास योजना स्कॉलरशिप फॉर्म भरा गया और फॉर्म भरने के लिए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट रखे गए। जब छात्रा द्वारा डॉक्यूमेंट मांगने गई तो उन्हें यह बोला गया की स्कॉलर आ जाने पर मैं ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दे दूंगा और जब स्कॉलर आ गई तब ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लेने गए तो उसके द्वारा बोला गया कि मुझे आधी स्कॉलर दो तब में जाकर आपके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दूंगा जो कि यह गलत है। थाना प्रभारी  को ज्ञापन सौंपकर बोला गया कि चित्रांश ऑनलाइन वाले पर कार्यवाही की जाए।। थाना प्रभारी द्वारा तुरंत चित्रांश ऑनलाइन वाले को थाना बुलाकर कार्यवाही की गई और जिसके डॉक्यूमेंट जमा किया था उनके डॉक्यूमेंट दिलाए गए। ज्ञापन में सम्मिलित हुए पंकज महोब, सिम्मांत पुरिया,आनंद बेलवंशी,अर्जुन साहू, रोहित सोनेंकर अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button