बैतूल

Betul Today Samachar : अमृत वाटिका के लिए किया माटी का संकलन

Betul Today News: Soil collected for Amrit Vatika

Betul Today Samachar : अमृत वाटिका के लिए किया माटी का संकलन
Betul Today Samachar : (बैतूल)। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत चीरापाटला में नेहरु युवा  केंद्र बैतूल द्वारा सांसद डीडी उइके की उपस्थिति में माटी संकलन कार्य किया गया। इस अवसर पर अमृत कलश का पूजन अर्चन किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री के मंशानुरूप संपूर्ण भारत में यह महाअभियान चलाया जा रहा है।

खबर ये भी हैं: Forest Department : दक्षिण वन मंडल में स्थापित हुआ मध्य प्रदेश वन विभाग का पहला फॉरेस्ट कंट्रोल रूम

प्रत्येक घर व गांव से माटी संकलन कर दिल्ली भेजी जाएगी जहां पर अमृत वाटिका इंडिया गेट के पास बनाई जाएगी। देश के वीर-वीरांगनाओं ने अपनी प्राणों की आहुति दे कर देश को आजादी दिलाई। यहां मिट्टी उस वाटिका में सम्मिलित की जाएगी। जिसे कि हम गर्व से कह सकते है कि कुछ न कुछ अंश अमृत वाटिका मिलता है इसमें हम सबको बढ़-चढक़र इसमें हिस्सा लेना चाहिए।

खबर ये भी हैं: Betul News : अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के जिला अध्यक्ष बने वामनकर

जिससे कि आने वाली पीढ़ी को बता सकें कि हमारे महापुरुषों के बलिदान और पराक्रम के कारण हमने आजादी पाई है। इस महाअभियान की विस्तृत जानकारी धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा दी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने इस अभियान की सराहना करते हुए।

इस मौके पर युवा मंडल के पदाधिकारी मोहित आर्य, एनवायवी रामदीन युवने, दिनेश इरपाचे, सुखदेव  गुजरे गनपत धुर्वे, धीरू आर्य, चिरंजीलाल भलावी, चंपा सेलूकर,संतोष आर्य, संतोष काहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं: Laukee Ke Kophte : रात के खाने में बनाएं स्‍वादिष्‍ट लौकी के कोफ्ते, बच्चे और बड़े रेस्‍टोरेंट का खाना भुल जाएंगे

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button