बैतूल

Betul Today News : यह पारिवारिक प्रेम का बंधन – शुक्ला

Betul Today News: This bond of family love - Shukla

बुध और मंडल सहित हर क्षेत्र से पहुंची राखियां (Betul Today News )

Betul Today News : यह पारिवारिक प्रेम का बंधन - शुक्ला

Betul Today News : (बैतूल)। मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी कहते हैं कि मैं सरकार नहीं परिवार चलता हूं जिस तरह से बूथ स्तर से लेकर मंडल तक बहनों का प्यार दिखाई दिया है यह राजनीतिक नहीं पारिवारिक है। उपरोक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने रोजाना महिलाओं द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के लिए आ रही सैकड़ो की संख्या में राखियों को लेकर व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में जब से शिवराज जी ने कार्यभार संभाला है बेटियां और महिलाएं सुरक्षित है आज सम्मानित है और निरंतर सशक्त हो रही है आने वाले दिनों में नौकरियों में भी बेटियों की भागीदारी बढ़ाने की पहल बताती है कि परिवार का मुखिया बेटियों और बहनों के प्रति निरंतर चिंतन कर रहे हैं।

श्री शुक्ला ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा यह राखियां मुख्यमंत्री जी को बांधी जाएगी जिस तरह से जिले भर बेटियों और बहनों ने राखीयां भेजी है वह समाज की आधी आबादी को लेकर सरकार की कल्याणकारी योजना और लाभान्वित परिवारों की बढ़ती संख्या और प्रेम को प्रदर्शित करने वाली है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button