बैतूल

Betul News : मानव सेवा का काम कर रही विद्युत मंडल कर्मचारी साख समिति: मधुकर साबले

Betul News: Electricity Board Employees Credit Committee is doing human service work: Madhukar Sable

Betul News : मानव सेवा का काम कर रही विद्युत मंडल कर्मचारी साख समिति: मधुकर साबले

Betul News : (बैतूल)। विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मानव सेवा का काम कर रही यह एक अच्छी पहले है। यह बात मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी स्वसहायता साख सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले ने कही। इसके पूर्व अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थाध्यक्ष संतोष शिंदे ने समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मधुकर साबले, अतीत पवार, विनोद भदौरिया, नवनीत श्रीवास, संतोष शिंदे, विनय डोंगरे, पंजाबराव गायकवाड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष संतोष शिंदे कहा कि बैंक का टर्नओवर 16 करोड़ 19 लाख है एवं वर्ष 2022-23 में व्यय 3 लाख 35 हजार हुआ है। संस्था का प्रयास है कि आने वाले समय में संविदा सदस्यों को भी बैंक से लोन देने का काम किया जाएगा।
Betul News : मानव सेवा का काम कर रही विद्युत मंडल कर्मचारी साख समिति: मधुकर साबले
अध्यक्ष अतीत पवार ने कहा कि संस्था के 50 प्रतिशत से अधिक लोग आमसभा में उपस्थित हैं यह एक अच्छी परंपरा है। विनोद भदौरिया ने कहा कि संस्था लाभ तो प्राप्त कर रही है, लेकिन सदस्यों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उन्हें तत्काल लोन उपलब्ध करवाती है। प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले ने कहा कि संस्था के द्वारा जो सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है यह एक अनुकरणीय प्रयास है।
खासकर संस्था को एक टूटाफूटा भवन प्राप्त हुआ था जिसे संस्थाध्यक्ष संतोष शिंदे ने एक भव्य कार्यालय के रूप में परिणीत किया। इसके लिए श्री शिंदे एवं समस्त संचालकगण बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर हरिश नरवरिया, मुन्नालाल चढ़ोकार, अरूण बोरबन, सुंदर नागले, राजेश कनाठे, जगन भुझाड़े, निलेश पवार, संंतोष मासोदकर, गणेश खंडाग्रे, परसराम धुर्वे आदि उपस्थित थे। संचालन राजेश मंसूरिया ने एवं आभार विजय यादव ने व्यक्त किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button