देश-विदेश

MP Board Exam Date 2024 : MP Board 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें date और time

MP Board Exam Date 2024: MP Board 10th and 12th annual exam time table released, see date and time here

MP Board Exam Date 2024 : MP Board 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें date और time

  WHATSAPP GROUP
Join Now

MP Board Exam Date 2024 : MP Board की कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र – छात्राओं को बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भोपाल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई के मुताबिक, इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 और 6 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल नवंबर में ही आने वाला था, लेकिन नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की वजह से बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया जा सका। चुनाव खत्म होते ही बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। इसी के साथ बोर्ड ने परीक्षाओं का टाइम टेबल अगले साल होने वाले लोकभा चुनाव को देखते हुए फरवरी 2024 में ही रखा है। जिससे लोकसभा चुनाव से पहले बोर्ड परीक्षाएं समाप्त कराकर उनका रिजल्ट भी जारी कर दिया जाए। (MP Board Exam Date 2024)

खबर ये भी हैं :  New Renault Duster : Creta और Seltos को टक्कर देने आ रही Renault Duster, इंजन में मिलेगी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, जानें फीचर्स

कब खत्म होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (MP Board Exam Date 2024)

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी को शुरू होंगी। दसवीं बोर्ड का आखिरी पेपर 28 फरवरी को होगा। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 को शुरू होंगी और 12वीं का आखिरी पेपर 4 मार्च 2024 को होगा। वहीं मार्च के आखिरी और अप्रैल के पहले सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। जबकि अप्रैल के तीसरे या आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। (MP Board Exam Date 2024)

खबर ये भी हैं :  Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1250 रुपए?

9 बजे शुरू होगा पेपर (MP Board Exam Date 2024)

बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक पाली में होगा। परीक्षा का समय हमेशा की तरह तीन घंटे का होगा। सुबह 9 बजे से शुरू होकर परीक्षा 12 बजे तक चलेगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जारी है कि वे सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट पहले यानी 8। 45 बजे के बाद परीक्षा हॉल में किसी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों को हर हाल में सुबह 08:30 बजे तक परीक्षा हाल में उपस्थित होना होगा। बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल एमपी बोर्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट mpbse। nic। in पर जाकर देखा जा सकता है। (MP Board Exam Date 2024)

खबर ये भी हैं :  Health Tips : क्या है सेहत के लिए हेल्दी व्हाइट शुगर या ब्राउन शुगर? जानिए न्यूट्रीशियनिस्ट की राय-1

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button