Chhindwara Samachar : नगर पालिका का कचरा वाहन अपनी सीमा क्षेत्र के बाहर की होटल का कचरा उठा रही है
छिंदवाड़ा/परासिया : नगर पालिका की कचरा गाड़ी नगर के अलावा सीमा से बाहर जाकर निजी होटलों से भी कचरा उठा रही है। जिससे नगर पालिका की कचरा गाड़ी को खमरा जेठू पंचायत क्षेत्र में बनी एक निजी होटल का कचरा भरकर ले जाते हुए देखा गया है। लोगों ने इसका फोटो भी खींचा और वीडियो भी बनाया है। पता चला कि कचरा गाड़ी नियमित रूप से होटल का कचरा लेने जाती है जानकारी के अनुसार कचरा गाड़ी नगरपालिका की सीमा के भीतर वार्डों में कचरा लाने के लिए लगाई गई है ।लेकिन कचरा गाड़ी वह खमरा जेठू पंचायत के होटल से कचरा लाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कचरा गाड़ी किसके आदेश पर होटल जाती है और क्या होटल से कचरा लाने को लेकर नगर पालिका को होटल से कोई शुल्क लिया जाता है ।बरहाल होटल से कचरा उठाने का मामला विवादो में है ।इस मामले को लेकर अध्यक्ष, सी,एम,ओ एवं सफाई दरोगा पर ऊँगली उठ रही है।



