Rakhi Making Competition : राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Rakhi Making Competition: Students showed talent in Rakhi making competition
उज्जवल बिसोने प्रथम, निकिता पांसे, आयुषी बिसोने ने हासिल किया द्वितीय स्थान, सांई ग्रामर स्कूल भीमपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता

Rakhi Making Competition : (बैतूल)। भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में सांई ग्रामर स्कूल भीमपुर में छात्र -छात्राओं के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। सभी ने एक से बढ़कर एक राखी बनाई और अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में प्रथम उज्जवल बिसोने, द्वितीय निकिता पांसे, आयुषी बिसोने, तृतीय दुर्गा पोटे, प्रीति परते, चतुर्थ स्थान पर प्रेरणा बिसोने, विन्देश्वरी इवने रही। प्रतियोगिता में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि राखी मेकिंग प्रतियोगिता शिक्षिका आयुषी सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी। शिक्षिका आयुषी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभा को मंच मिलता है। बच्चों के हौसलों को उड़ान मिलती है।
प्रतिभा को संवारने में विद्यालय ईमानदारी से लगा हुआ है। बच्चों में पठन-पाठन के अतिरिक्त इस तरह के कार्यक्रम करवाने से उनका मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करवाने से बच्चों में उत्सुकता भी होती है। बच्चे कुशल तरीके से इसमें भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।



