बैतूल

Betul News : पूर्व सैनिक महिला संघ ने मनाया हरियाली तीज समारोह,  शिक्षकों का किया सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Betul News: Ex-Servicemen Women's Association celebrated Hariyali Teej celebration, honored teachers, gave message of environmental protection

टॉप रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता का भी किया सम्मान

Betul News : पूर्व सैनिक महिला संघ ने मनाया हरियाली तीज समारोह,  शिक्षकों का किया सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Betul News : (बैतूल)। पूर्व सैनिक महिला संघ की महिलाओं ने शिक्षक दिवस के मौके पर कालापाठा स्थित मां कर्मा मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की महिलाओं ने शिक्षकों का सम्मान किया, वहीं हरियाली तीज कार्यक्रम अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए संगठन की अध्यक्ष कविता साहू ने कहा शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माण करते है। एक अच्छा शिक्षक बच्चों को संस्कार देने के साथ-साथ उनके भविष्य को संवारने का काम करता है। समारोह के दौरान टॉप रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता का सम्मान भी किया गया। महिला संगठन की अध्यक्ष कविता साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी कार्यकारिणी महिला संगठन ने मिलकर इस कार्य को सफल बनाने में उनका पूरा सहयोग किया।

Betul News : पूर्व सैनिक महिला संघ ने मनाया हरियाली तीज समारोह,  शिक्षकों का किया सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी तरफ से मंदिर को पौधे भेंट किए। समारोह में पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष पंढरी दांगी, कार्यकारिणी सदस्य सहित शिक्षिका श्रीमती शीला वराठे, श्रीमती दर्शना मस्की, रघुकुल अकादमी के संचालक अशोक रघुवंशी, कर्मा मंदिर के संस्थापक और वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीराम दियावार, शिवदयाल साहू उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button