बैतूल

Betul Crime News: पुरानी रंजिश में मारपीट, दबाव बनाकर समझौता करवाने का आरोप, आवेदक ने एसपी से की शिकायत

Betul Crime News: Fighting due to old rivalry, allegation of forcing compromise, applicant complained to SP

Betul Crime News: अंबेडकर वार्ड टिकारी निवासी राहुल बारस्कर पर जानलेवा हमला कर जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की गई। हमलावरों ने घर में घुसकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और जब वह शिकायत करने थाने पहुंचे, तो उन पर दबाव बनाकर जबरन समझौता लिखवा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की, उल्टा झूठे आरोप लगाकर उसे ही दोषी बनाने की कोशिश की गई।  

Betul Crime News: आवेदक ने शिकायत में बताया

राहुल बारस्कर पिता रूपकुमार बारस्कर निवासी अंबेडकर वार्ड टिकारी ने एसपी को शिकायत में बताया कि भूपेंद्र बारस्कर, चेतन बारस्कर और ललिता बारस्कर सभी निवासी अंबेडकर वार्ड टिकारी ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर हमला किया। उस वक्त घर में कोई नहीं था, इसी का फायदा उठाकर इन लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की। राहुल बारस्कर का कहना है कि वे शराब नहीं पीते, लेकिन उन्हें जबरदस्ती फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Betul Crime News

शिकायत में बताया गया कि जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय दबाव बनाकर समझौता लिखवा दिया और झूठे आरोप लगाने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उनके खिलाफ बयान लिखवा लिया कि वह शराब के नशे में थे, जबकि वह शराब पीते ही नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार उन्हें पीटा जाता है, लेकिन इस बार उनकी जान लेने की कोशिश की गई।  

Betul Crime News

Betul Crime News: पीड़ित के पिता पर बनाया दबाव

राहुल बारस्कर ने बताया कि उनके पिता पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली और वे थाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अब वह रिटायर हो चुके हैं और उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उन्होंने खुलेआम कहा कि वे पैसे देकर मामला दबा देंगे।  

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट के दौरान उनके चेहरे पर हमला किया, जिससे उनके एक्सीडेंट में लगी प्लेट खिसक गई। 

Betul Crime News

डॉक्टर ने बताया कि अब उनकी प्लेट बदलनी पड़ेगी, लेकिन एमएलसी रिपोर्ट में डॉक्टर ने बिना जांच किए ही लिख दिया कि कोई चोट नहीं आई है। पीड़ित ने एसपी ऑफिस जाकर दुबारा एमएलसी कराने की मांग की, जिस पर टीआई को निर्देश भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद एमएलसी नहीं कराई गई। राहुल बारस्कर ने मांग की है कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button