बैतूल

Rakshabandhan Special : कल सैनिकों की कलाइयों पर सजेगी छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां

Rakshabandhan Special: Rakhis made by girl students will be decorated on the wrists of soldiers tomorrow

ग्लोबल पब्लिक स्कूल ने सैनिको के लिए सांस्कृतिक सेवा समिति को सौंपे रक्षासूत्र

Rakshabandhan Special : कल सैनिकों की कलाइयों पर सजेगी छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां

Rakshabandhan Special : सर्दी, गर्मी, वर्षा सब सहकर मां भारती के जवान देश की सेवा के लिए दिन रात सीमा पर डटे रहते हैं। तभी हम हंसी खुशी अपने त्योहार मना पाते हैं। जो सैनिक रक्षा बंधन के त्योहार पर अपने घर नहीं आ पा रहे हैं, हर साल की तरह इस साल भी दुआ और स्नेह से परिपूर्ण राखियां उनकी कलाई पर सजेंगी।

इसके लिए ग्लोबल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सैनिकों के लिए प्रेम भरे संदेश लिखकर उत्साह के साथ राखियां बनाई हैं। जिन्हें सरहद पर सैनिक भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए ग्लोबल स्कूल प्रबंधन ने सांस्कृतिक सेवा समिति प्रमुख गौरी बालापुरे को सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि लगभग 30 सदस्यों का दल देश की विभिन्न सीमा के लिए रवाना हुआ है। यह दल रक्षाबंधन के दिन देश की सीमा पर तैनात जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके साथ त्यौहार मनाएंगे।

इस अवसर पर स्कूल की ओर से क्लास-कोर्डिनेटर ज्योति उघडे, मुस्कान महाले एवं मयंक पवार उपस्थिति रहे l

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button