बैतूल

Betul News : 27 को शाहपुर आएंगे कमलनाथ, चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

Betul News: Kamal Nath will come to Shahpur on 27th, will blow the conch shell for election campaign.

आशीर्वाद लेकर राहुल उइके भरेंगे फॉर्म

Betul News : 27 को शाहपुर आएंगे कमलनाथ, चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

 

 

Betul News : (बैतूल)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 27 अक्टूबर दिन शुक्रवार को शाहपुर आएंगे। सुबह 11 बजे वे राहुल उइके के पक्ष में एक विशाल आमसभा को संबोधित कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने बताया कि आमसभा में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम, बैतूल विधायक निलय डागा, प्रदेश महासचिव एवं बैतूल जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद व्दिवेदी, प्रदेश महासचिव समीर खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, प्रदेश सचिव तिरुपति एरुलू एवं मनोज आर्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) सुनील शर्मा सहित सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सभी प्रकोष्ठ, ब्लाक, मण्डलम, सेक्टर बूथ के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।

आम सभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके कमलनाथ से आशीर्वाद लेकर अपने कांग्रेस साथियों के साथ नामांकन फार्म भरेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से उपस्थित रहने अनुरोध किया है।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : पूर्व विधायक माधव गोपाल नासेरी के पुत्र किरण नासेरी कांग्रेस में शामिल

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button