टेक न्यूज़

OnePlus Buds 3 भारत में हुआ लॉन्‍च, सिंगल चार्ज पर 44 घंटे तक चलेगी बैटरी, इतनी है कीमत – OnePlus Buds 3

OnePlus Buds 3 launched in India, up to 44 hours of battery on a single charge, this is the price - OnePlus Buds 3

 

OnePlus Buds 3 भारत में हुआ लॉन्‍च, सिंगल चार्ज पर 44 घंटे तक चलेगी बैटरी, इतनी है कीमत - OnePlus Buds 3

WHATSAPP GROUP
Join Now

OnePlus Buds 3 : वनप्लस 12 सीरीज के लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने पावरफुल वायरलेस इयरबड्स OnePlus Buds 3 को भी पेश कर दिया है। नए इयरबड्स को प्रीमियम डिजाइन के अलावा हाई-एंड फीचर्स के साथ मार्केट का हिस्सा बनाया गया है। लेटेस्ट ऑडियो वियरेबल्स के साथ कंपनी ने यूजर्स को मिलने वाले कॉलिंग एक्सपीरियंस पर खासा जोर दिया है। ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) को लेकर वनप्लस का दावा है कि नए इयरबड्स किसी भी शोर वाली जगह पर आवाज कम करते हुए कॉलिंग के दौरान बेहतरीन अनुभव यूजर्स को देंगे। OnePlus Buds 3 के साथ लंबी बैटरी लाइफ भी मिलने वाली है। आइए जानते हैं कीमत और फीचर्स….

खबर ये भी हैं : Tata Punch EV : Tata ने लॉन्च की धांसू इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में देती है 421Km की रेंज, जानें कीमत

OnePlus Buds 3 भारत में हुआ लॉन्‍च, सिंगल चार्ज पर 44 घंटे तक चलेगी बैटरी, इतनी है कीमत - OnePlus Buds 3

ये हैं फीचर्स (OnePlus Buds 3)

नए बड्स में यूजर्स को टच कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिससे वे आसानी से वॉल्यूम कम-ज्यादा कर सकते हैं और म्यूजिक प्लेबैक पर उन्हें बेहतर कंट्रोल मिल जाता है। इनमें ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) के साथ 49dB तक नॉइस रिडक्शन का फायदा मिलेगा। कंपनी की मानें तो खास प्रोसेसिंग के चलते 99.6 पर्सेंट नॉइस रिडक्शन किया जा सकता है और 3 माइक्रोफोन्स के साथ कॉलिंग में कोई दिक्कत नहीं आती।

बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस का फायदा देने के लिए इन बड्स में डुअल ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Audio ID 2.0 फीचर के साथ पर्सनलाइज्ड ऑडियो एक्सपीरियंस यूजर के लिए तैयार किया जाता है। आसान कनेक्टिविटी के लिए ये Google FastPair और Bluetooth 5.3 सपोर्ट के साथ आते हैं। IP55 रेटिंग वाले ये इयरबड्स केस के साथ 44 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। 94ms लो-लेटेंसी के चलते गेमिंग के दौरान भी मजा आएगा।

खबर ये भी हैं : Cooking Oil Price Cut : कुकिंग ऑयल जल्द होगा सस्ता, सरकार ने बनाई योजना, जानें कब म‍िलेगी खुशखबरी?

OnePlus Buds 3 भारत में हुआ लॉन्‍च, सिंगल चार्ज पर 44 घंटे तक चलेगी बैटरी, इतनी है कीमत - OnePlus Buds 3

बैटरी (OnePlus Buds 3)

गेम खेलने का मजा बढ़ाने के लिए वनप्लस बड्स 3 में खास तरह के गेम साउंड इफेक्ट्स, एक नया साउंड फील्ड विस्तार और 3D स्पेशियल साउंड इफेक्ट्स दिए गए हैं। साथ ही, 94 मिलीसेकंड की कम लेटेंसी की बदौलत ये बड्स तेज और साफ आवाज देते हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर ये वनप्लस बड्स 3 पूरे 44 घंटे तक चल सकते हैं, वो भी बिना नॉइज कैंसलेशन के और अगर आप जल्दी में हैं तो सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 7 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल जाता है। हर ईयरबड में 58 mAh की बैटरी है और चार्जिंग केस में 520 mAh की बैटरी है। ये धूल और पानी से भी सुरक्षित हैं, क्योंकि इनकी रेटिंग IP55 है। तो आप इन्हें बेफिक्र होकर कहीं भी ले जा सकते हैं।

खबर ये भी हैं : Realme 12 Pro 5G : 200MP कैमरा 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होगा Realme का नया स्‍मार्टफोन, लुक के मामले में देगा वनप्लस को टक्कर

OnePlus Buds 3 भारत में हुआ लॉन्‍च, सिंगल चार्ज पर 44 घंटे तक चलेगी बैटरी, इतनी है कीमत - OnePlus Buds 3

इतनी है कीमत (OnePlus Buds 3)

नए इयरबड्स को ग्राहक दो स्टाइलिश कलर ऑप्शंस मटैलिक ग्रे और स्प्लेंडिड ब्लू में खरीद सकते हैं। इनकी कीमत भारतीय मार्केट में 5,499 रुपये रखी गई है। OnePlus Buds 3 की बिक्री 6 फरवरी से शुरू होगी और इन्हें कंपनी वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकेगा।

खबर ये भी हैं : Honda NX500 : Honda की नई एडवेंचर बाइक लॉन्च, इसके आगे बुलेट भी फेल

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button