बैतूल

Betul Samachar : 31 तक मांगे पूरी नहीं हुई तो सीएमडी कार्यालय कोलकाता में देंगे धरना 

Betul Samachar: If demands are not met by 31st then they will protest in CMD office Kolkata

प्रधानमंत्री एवं कोयला मंत्री के नाम सौंपा 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Betul Samachar : 31 तक मांगे पूरी नहीं हुई तो सीएमडी कार्यालय कोलकाता में देंगे धरना 
  WHATSAPP GROUP
Join Now
Betul Samachar : (बैतूल)। कोल माइंस सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ एचएमएस ने शुक्रवार 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री एवं कोयला मंत्री के नाम 6 सूत्रीय मांग का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके पूर्व शहीद भवन में समस्त कोल माइंस पेंशनरों की बैठक आयोजित की गई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष डीके साहू ने बताया हमारी 6 सूत्रीय मांगों में कोयला खान पेंशन योजना के लोक लेखा समिति की रिपोर्ट 18 मार्च 2020 को संसद में प्रस्तुत है के सुझावों पर त्वरित कार्यवाही करें। पेंशन रिवीजन प्रत्येक 3 वर्षों के अनुपात में वर्ष 1998 से 2023 तक 25 वर्षों का पेंशन रिवीजन कर भुगतान किया जाए।

Betul Samachar : 31 तक मांगे पूरी नहीं हुई तो सीएमडी कार्यालय कोलकाता में देंगे धरना

पेंशन में संशोधन बेसिक का 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत पेंशन दिलाई जाए। पेंशन के साथ महंगाई भत्ता डीए जोड़कर दिलाया जाए। सभी कोल पेंशनर कर्मचारियों को डोमेस्टिक मेडिकल अलाउंस 3 हजार प्रति माह पेंशन के साथ जोड़ कर दिया जाए। 2017 से 2018 के बीच जो कर्मचारी सेवानिवृत हुए हैं उन्हें भी ग्रेजुएटी का लाभ दिया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 31 दिसंबर 2023 तक भारत सरकार द्वारा उपरोक्त मांग पत्र का समाधान नहीं किया गया तो आगामी समय में ऑल इंडिया कोल पेंशनर्स एसोसिएशन के संयोजक पीके सिंह राठौड़ के आव्हान पर 22 जनवरी 2024 को सीआईएल के सीएमडी कार्यालय कोलकाता में तथा 12 फरवरी 2024 को जंतर मंतर नई दिल्ली पर देश की पांचो ट्रेड यूनियन तथा अन्य 22 पेंशन समितियां के साथ में देश के 17 राज्यों से पेंशन भोगी आकर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। बैतूल एचएमएस से लगभग 100 सदस्य भाग लेंगे।

Betul Samachar : 31 तक मांगे पूरी नहीं हुई तो सीएमडी कार्यालय कोलकाता में देंगे धरना

बैठक में अध्यक्ष डीके साहू, महामंत्री डीआर झरबडे, अजय सिंह राजपूत, माणिकराव कापसे, रामदास पंडाग्रे, नागोराव वागद्रे, अजाबराव भूमरकर, दिनेश शर्मा, एनपी मिश्रा, बीआर गावंडे, अशोक सेलकरी, साहेबराव देशमुख, आरडी सोनी, एलएन रायपुरे, पूरनलाल मालवीय, लेखराम, सरजेराव पाटिल, मानक प्रसाद वाईकर, कीर्तिराम उबनारे, सीपी साहू, रायमल वरवड़े, शिवकुमार धामसे, रूपलाल पाल, सुखराम पवार, बाबूलाल मालवी, डीआर चिल्हाटे, बारेलाल भूमरकर, सुखराम यादव, सुखराम पवार, तुलसीराम मासोदकर, कुंदन पवार, पूरनलाल मालवीय उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button