Chhindwara Crime News : सुसाइड नोट छोडकर आरक्षक हुआ लापता,पुलिस लाइन में तैनात दो मुंशी और बाबू पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Chhindwara Crime News : Constable goes missing after leaving suicide note, two Munshis and Babu deployed in police line accused of torture
Chhindwara News : छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक दो पेज का सुसाइड नोट छोड़कर लापता है। आरक्षक ने सुसाइड नोट में लगातार हो रहा है स्थानांतरण और लाइन में पदस्थ स्टाफ द्वारा दी जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया। आरक्षक का मोबाइल भी बंद आ रहा है पुलिस विभाग आरक्षक की पताशाजी में जुटा हुआ है। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक 891 ओम नरेश बघेल के नाम से एक सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उसने पहले खमारपानी चौकी और फिर बटकाखापा स्थानांतरण कर प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी हैं इसके अलावा उसने लाइन में पदस्थ दो मुंशी और एक बाबू द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात का जिक्र किया है आरक्षक ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए कहा कि स्टाफ द्वारा धमकी दी जा रही है उसे सुसाइड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है इसी तरह से आरक्षक ने सुसाइड नोट में 7 पॉइंट लिखें आरक्षक ने इन बिंदुओं पर ध्यान देकर अनियमित दूर करने पुलिस अधीक्षक से निवेदन भी किया है एडिशनल एसपी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है स्थानांतरण विभाग की एक सतत प्रक्रिया है आरक्षक को किसी प्रकार की दिक्कत थी तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराना था।



