Betul News : स्वछता प्रहरियों का पैर पखारकर, साड़ियां भेंटकर किया सम्मान, मनाई सहस्त्रबाहु जयंती
Betul News: Honored cleanliness guards by washing their feet, gifting sarees, celebrated Sahastrabahu Jayanti

|
Betul News : (बैतूल)। जिला चिकित्सालय में रविवार महिला कलार समाज द्वारा अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय को साफ रखने वाले स्वछता प्रहरियों का पैर पखारकर, माला पहनाकर, आरती उतारकर, पुष्प वर्षा कर, साड़ियां भेंट कर दिल को छू लेने वाला सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र बिहारिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ.अशोक बारंगा, जिला कलचुरी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष के.के मालवीय, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु मालवीय, डॉ.स्वाति मिश्रा, इंजीनियर रूपेश मालवीय, मैनेजर श्रीमती पारुल मालवीय, नेमीचंद मालवीय उपस्थित थे।
खबर ये भी हैं : Betul News : महिला उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने तीन युवतियां रवाना
Betul News : स्वछता प्रहरियों का पैर पखारकर, साड़ियां भेंटकर किया सम्मान, मनाई सहस्त्रबाहु जयंती
Betul News : इस अवसर पर निमिष मालवीय, दीप मालवीय, प्रवीण परिहार, दीपाली पांडे, प्रकाश करोसिया, राकेश आर्य ने कहा कि स्वच्छता दूत हमारे अस्पताल का कचरा उठाकर उसे साफ रखकर हमें स्वस्थ रखते हैं। उनके काम की वजह से ही हमारा अस्पताल स्वच्छ रहता है इसलिए वह सम्मान के लायक हैं। हमें इन स्वच्छता दूतों का सम्मान कर उनका मनोबल ऊंचा रखना चाहिए। इसी भावना का सम्मान करते हुए सभी स्वछता दूतों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ.अशोक बारंगा ने कहा कि आज जिला चिकित्सालय में आने पर स्वछता दिखाई देती है तो इसका श्रेय स्वछता दूतों को जाता है।
खबर ये भी हैं : Kadhai Paneer Recipe : रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं घर पर ही टेस्टी कढ़ाई पनीर, स्वाद ऐसा लाजवाब खाते रह जायेंगे लोग

Betul News : स्वछता प्रहरियों का पैर पखारकर, साड़ियां भेंटकर किया सम्मान, मनाई सहस्त्रबाहु जयंती
Betul News : जिला चिकित्सालय में कई बीमारियों से पीड़ित लोग आते है, दिन भर हजारों लोग आते है। लेकिन इसके बावजूद ये स्वछता प्रहरी दिन रात सफाई कार्य में लगे रहकर चिकित्सालय को साफ रखकर हमे भी स्वस्थ रहते है। इस अवसर पर केके मालवीय ने कहा कि प्रेरणा व प्रोत्साहन वह शब्द है जिसने मंद बुद्धि बालक को भी विश्व का जीनियस व्यक्ति थॉमस एडिशन बना दिया था। प्रोत्साहन समय समय पर दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर इंजी.रूपेश मालवीय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं पुणे से बैतूल इस स्वच्छता प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित हुआ।
आज इनके पैर पखारकर मुझे लगा कि ये सम्मान के वास्तविक हकदार है, इनकी आंखे भर आईं इनके आंसुओ की बूंद ने हृदय को झकझोर दिया। इस अवसर पर युवा कलार समाज के युवा नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र बिहारिया व निमिष मालवीय ने कहा कि जिनको समाज हेय दृष्टि से देखता है आज उनके पैर पखारकर मन को अच्छा लगा समाज को गंदगी से मुक्त कराने वाले ये वास्तविक हीरो है इनका सम्मान करना हमारे लिए गौरव का विषय है कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन दीप मालवीय व मनोहर मालवीय ने किया।
खबर ये भी हैं : Betul News : डरना मत, यह असली का शेर नहीं है
|



