Betul News : डॉ.सिंह राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित
Betul News: Dr. Singh honored with National Sahitya Shiromani Award

Betul News : (बैतूल)। आईएसओ नीति आयोग सुक्ष्म, लघु और मध्यम ऊद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वेस्ट बंगाल से डॉ.कीर्ति सिंह को राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ.कीर्ति सिंह की उत्कृष्ट कला के क्षेत्र में उपलब्धियो और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है।
बैतूल निवासी डॉ.सिंह वर्तमान में शासकीय गीतांजलि कन्या स्नानतक महाविद्यालय भोपाल में फाईन आर्ट डिपार्टमेंट के प्राध्यापक (विभागाध्यक्ष) के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ.सिंह वर्तमान में वर्तमान में आपके मार्गदर्शन में 1350 छात्राओं को कला की शिक्षा दे रहे हैं और समाज के लिए सहीदो, स्वतन्त्रता सेनानी, महापुरुषो की मुर्तियां बना रहे हैं। इन्हें अभी तक कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। इनके सम्मानित होने पर बैतूल के कला प्रेमियों सहित ईष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।



