Handball Competition : हैंडबाल प्रतियोगिता संपन्न, बैतूल रही विजय
Handball Competition: Handball competition concluded, Betul won
Handball Competition : (बैतूल)। हैंडबॉल की दो दिवसीय प्रतियोगिता विकासखंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता मानसरोवर स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुई। प्रतियोगिता जिला खेल अधिकारी धर्मेंद्र पवार, अतिथि रामनारायण शुक्ला के आतिथ्य में और समिति के चेयरमैन डॉ.विनय सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लीलाराम सरले,सदस्य श्रीमति पुष्पलता साबले, कोषाध्यक्ष हेमराज अन्नू जसूजा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
खेल के आधिकारिक रेफरी श्रीराम यादव, आधिकारिक स्कोरर शीट में अस्मिता कुम्भारे एवं अंकित भिकोंडे उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बैतूल एवं घोड़ाडोंगरी की टीमों ने भाग लिया। जिसमे बैतूल की टीम अंडर 14 एवं अंडर 17 के बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में विजयी रही। जिसमे मानसरोवर द स्कूल के 23 छात्रों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
इस मौके पर धमेन्द्र पंवार ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है जिससे छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। डॉ.विनय सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक है इससे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। मैच का लुत्फ पूरे जोश के साथ खेल प्रेमियों ने लिया।



