बैतूल

Betul Crime News : बैतूल में बढ़ता ‘छपरी’ युवाओं का आतंक: प्रशासन की अनदेखी से आम जनता परेशान

Betul Crime News : The abundance of chaparis is increasing in the district

Betul News: बैतूल शहर में भी महानगरों की तर्ज पर छपरी बाज युवाओं की भरमार बढ़ रही है। यह छपरी बाज युवक दिल्ली और हरियाणा और महाराष्ट्र पासिंग कार कम कीमत पर लाकर छपरी गिरी कर रहे हैं। यह लोग बाहर से कार लाकर अपने नाम पर ट्रांसफर भी नहीं करते हैं। इन गाड़ियों का इंश्योरेंस और फिटनेस भी खत्म हो गया है! जिसकी ओर पुलिस प्रशासन का बिलकुल भी ध्यान नहीं हैं। यह छपरी बाज युवक दारू और गांजे के नशे में कार ड्राइव कर रहे हैं। इन छपरियों की वजह से आम नागरिक को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 5 सिटर कार में सात आठ लड़के बैठकर दिन दहाड़े घूमने रहते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन इन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। यह लोग किसी के साथ भी दुर्घटना करके भाग निकलते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है। आज भी एक मामला ऐसा ही हुआ। सदर क्षेत्र में एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मारी उसके बाद यह युवक भाग निकले। महानगरों के तर्ज पर जिस प्रकार से युवक कार में घूम घूम कर अश्लील गाने बजाते हुए घूम रहे हैं। इनकी ओर प्रशासन का ध्यान नहीं हैं।

इनका कहना है कि

बैतूल पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर प्रदेशों से आई कार जिनके रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। ऐसी कारे शहर में घूम रही है। जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

हर्षित शिन्दे जागरूक युवक 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button