छिंदवाड़ा

Chhidwara News : धर्मांतरण की सूचना पर जमकर मचा हंगामा

Chhidwara News : There was a huge uproar over the news of conversion

Chhindwara News : छिंदवाड़ा शहर मैं स्थित वंदना लान में आयोजित सभा में धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर सकल हिंदू समाज द्वारा सभा स्थल पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया गया बताया जाता है कि क्रिश्चियन धर्म में हिंदुओं को बहला फुसलाकर परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा था सूचना मिलने पर सकल हिंदू समाज परासिया रोड वंदना लान पहुंचकर विरोध किया गया नारेबाजी के साथ संगठन के कार्यकर्ता वंदना लोन के अंदर घुसे और क्रिश्चियन धर्म द्वारा जो आयोजन करवाया जा रहा था उसे बंद करवाया कार्यकर्ता द्वारा मिशनरी के लोगों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट भी की गई राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष यमन साहू ने बताया कि 500 से 600 महिलाओं एवं पुरुषों को क्रिश्चियन धर्म में परिवर्तित किया जा रहा था सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजन को बंद करवाया गया जानकारी के अनुसार झारखंड से आए क्रिश्चियन धर्म के लोगों के द्वारा जिले के आदिवासी एवं अन्य जाति और धर्म के लोगों को क्रिश्चियन धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है जिसका हमने विरोध किया पुलिस द्वारा 10 लोगों को गिरफ्तार कर देहात थाना ले जाया गया है हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने देहात थाना पहुंचकर भी हंगामा किया पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button