बैतूल

Betul News: आवंटन प्रक्रिया ठंडे बस्ते मेंआक्रोशित गुमठी व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Betul News: Allotment process in cold storage, angry gumti traders submitted memorandum

Betul News: आवंटन प्रक्रिया ठंडे बस्ते मेंआक्रोशित गुमठी व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापनBetul News:(बैतूल)। गंज मंडी काम्प्लेक्स शुरूआत से ही विवादों में रहा है। विस्थापित गुमठी व्यापारी अभी तक दुकाने आवंटन प्रक्रिया धीमी होने से आक्रोशित हैं। इस संबंध में शुक्रवार को गुमठी व्यापरियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद अक्षत बुंदेला से भेंट की। इस मौके पर शिवनंदन श्रीवास और राकेश खंडेलवाल ने बताया कि 22 जून को नगर पालिका परिषद द्वारा आवंटन की गई थी परन्तु आज दिनांक तक आवंटन पत्र व्यापारियों को प्राप्त नही हुए हैं। फिर से आवंटन प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

भूपेन्द्र पंवार और श्याम टेकपुरे ने कहा कि शीघ्र ही जो धनराशि गुमठी व्यापारियों से लेनी है उसका मसौदा तैयार कर आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। इस अवसर पर हरिओम खंडेलवाल, सुरेश नगदे, राजेश साहू, विजय साहू, नंदकिशोर लहरपुरे, रमेश राठौर, अनिल भार्गव, भरत साहू, मुकेश साहू, उमेश राठौर, धुर्मेन्द्र राठौर, नरेश जावलकर सहित गुमठी व्यापारी मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button