बैतूल

Betul Today News : ताप्ती ओव्हरफ्लो आनंदोत्सव में भाग लेने  नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती नीतू प्रहलाद परमार बैतूल से रामकिशोर पंवार शिवपाल सिंह राजपूत भी पहुंचे 

Betul Today News: The first citizen of the city, Mrs. Neetu Prahlad Parmar, Ramkishore Panwar Shivpal Singh Rajput also reached from Betul to participate in the Tapti overflow festival.

Betul Today News : ताप्ती ओव्हरफ्लो आनंदोत्सव में भाग लेने  नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती नीतू प्रहलाद परमार बैतूल से रामकिशोर पंवार शिवपाल सिंह राजपूत भी पहुंचे Betul Today News : (मुलताई)। जिले की जीवन रेखा पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री का जन्म ताप्ती सरोवर 24 घंटे की मुसलाधार बारिश में लबलबा कर भर गया। गुरूवार की रात 8 सवा 8 बजे ताप्ती सरोवर का ओवरफ्लो शुरू हो गया। कुछ लोग देर रात्रि से ही सरोवर पहुंच कर आनंद लेने लगे। आज दोपहर में मुलताई नगर पालिका की अध्यक्ष एवं नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती नीतू प्रहलाद परमार अपने पूरे परिवार के संग ताप्ती सरोवर पहुंची। ताप्ती की बहती जलधारा के बीच उन्होने सपरिवार स्नान – ध्यान किया।

सुबह से लेकर देर रात तक ताप्ती तट पर ताप्ती ओव्हर फ्लो महोत्सव का माहौल बना हुआ था। बड़ी संख्या मे मुलताई एवं आसपास के लोग इस घड़ी पल का इंतजार कर रहे थे वे भी बड़ी संख्या में ताप्ती तट पहुंच कर जल बहाव का आनंद लेते देखे गए।  तेज वर्षा के चलते बीती रात ताप्ती सरोवर के तट बंधन को पारकर ताप्ती जलधारा भगवान भोलेनाथ के दोनों शिव मंदिरों के बीच से होती हुए ताप्ती जलधारा ने सीढिय़ां उतरकर सूर्य कुंड में प्रवेश किया।

Betul Today News : ताप्ती ओव्हरफ्लो आनंदोत्सव में भाग लेने  नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती नीतू प्रहलाद परमार बैतूल से रामकिशोर पंवार शिवपाल सिंह राजपूत भी पहुंचे ताप्ती मां के जयकारो के बीच लोगों के उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। बड़ी संख्या में लोग ताप्ती तट पहुंचने लगे। पूजा -अर्चना का दौर प्रारंभ हुआ जो आज पूरे दिन भी चल रहा था। नगर वासियों को ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो होने का पूरे साल भर इंतजार होता है और इसे अच्छी वर्षा का शुभ संकेत माना जाता है साथ ही ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो होने के साथ ही क्षेत्र के सभी जल स्रोत जीवित होकर जल उगलना प्रारंभ कर देते हैं।

पुराने ताप्ती मंदिर के समक्ष बने सूर्य कुंड से निकलकर तापी जलधारा 724 किलोमीटर का सफर महाराष्ट्र से होते हुए सूरत गुजरात तक तय करती है। मध्यप्रदेश – महाराष्ट्र – गुजरात की जीवन रेखा ताप्ती का जल पूरे वर्ष भर देश के इन 3 राज्यो के गांव – महानगर को सुख समृद्धि का वरदान देती चली आ रही है।  ऐसा कहा जाता है कि चार साल में एक बार गुजरात के समुद्र तट खंभात की खाड़ी से लगा सूरम महानगर के घर – घर में ताप्ती जल का भराव हो जाता है। पूरा सूरत चार साल में एक बार जल की देवी मां पुण्य सलिला सूर्यपुत्री ताप्ती के पांव पखारने उमड़ पड़ता है।

मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढ़ावाला , अपने सहयोगी मित्र शिवपाल सिंह राजपूत सेवा निवृत डिप्टी डायरेक्ट नेहरू युवक  केन्द्र भारत सरकार भी ताप्ती ओव्हरफ्लो की जानकारी मिलते ही मां ताप्ती के पांव पखारने मुलताई पहुंचे। ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ओव्हरफ्लो का आनंद लिया। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रहलाद सिंह परमार से चर्चा के दौरान ताप्ती पुण्य प्रताप की जानकारी आदान – प्रदान की गई।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button