बैतूल

Chhindwada Today: जय हिंद भारत माता की जय घोष से गूंज उठा परासिया

Chhindwada Today: Parasia echoed with Jai Hind Bharat Mata Ki Jai Ghosh

  • 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में 2500 फलदार पौधे वितरण किया जागते रहो ग्रुप ने

  • सीआईएसएफ कमांडेंट, जनपद उपाध्यक्ष, नपा अध्यक्ष ने स्कूलों में किए फलदार पौधरोपण

Chhindwada Today: जय हिंद भारत माता की जय घोष से गूंज उठा परासिया

Chhindwada Today: (छिंदवाड़ा)। सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप जो कि जिले में नर सेवा श्री नारायण सेवा की तर्ज पर नि:स्वार्थ भावना से निरंतर 12 वर्षों से मानव सेवा, गौ सेवा, बेटी बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण में समाजहित देशहित उत्कृष्ट कार्यों को कर रहा है।

कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस प्रदर्शित करते हुए विजयश्री हासिल की थी।

शहीद सैनिकों की शहादत में विगत 10 वर्षों से जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप पर्यावरण संरक्षण हेतु समस्त स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को आम,जाम, जामुन, अनार, आंवला फलदार पौधे वितरण एवं पौधरोपण करता है।अभी तक ग्रुप के माध्यम से 9500 से अधिक फलदार पौधे वितरण एवं रोपित किए जा चुके हैं। इस वर्ष जागते रहो ग्रुप के सक्रिय सहयोगीयों में न्यायाधीश प्रकाश उईके 200 पौधे, अयोध्या प्रसाद सोनी 125 पौधे,जमील खान जनपद उपाध्यक्ष 115पौधे, समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया 100 पौधे,डॉ मनीष जैन 100 पौधे,डॉ अंकुर बत्रा,100 पौधे,डॉ वीरेंद्र श्यामकुअर 100 पौधे,रईस खान (पूर्व जनपद अध्यक्ष)100 पौधे,बोनी चोकसे 100 पौधे,गोविंद डेहरिया 100 पौधे,श्रीमान मोहन विश्वकर्मा 100 पौधे,अमित पटवा 100 पौधे,गुड्डा राय 100 पौधे,नीरज राय 100 पौधे,संजय अग्रवाल 100 पौधे,रिंपी खंडूजा 100 पौधे,बंटी श्रीवास्तव 100 पौधे,डॉ हेमंत मेश्राम 100 पौधे,नितिन हरवानी 100 पौधे,मुकेश गोयल 100 पौधे, अधिवक्ता अरुण यदुवंशी 100 पौधे, पंकज विश्वकर्मा 100 पौधे,पियूष बत्रा 51 पौधे,तरुण जैन जी 50 पौधे,पवन पिथोड़े 50 पौधे,दिनेश जैन 50 पौधे, जगदीश सेतिया 50 पौधे हमारे जागते रहो ग्रुप के सक्रिय सहयोगीयों द्वारा यह लक्ष्य पूरा किया गया है।

आज 26 जुलाई को परासिया क्षेत्र के समस्त स्कूलों में १.शासकीय मॉडल स्कूल सिरसाडोह (रैयतवाड़ी रोड) २. शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परासिया,३. हैप्पी किड्स पब्लिक स्कूल,४.शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीएम राइस पेंचवली स्कूल परासिया,५. शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (ईडीसी) परासिया,६ न्यू आराधना कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक शाला परासिया में सीआईएसएफ कमांडेंट गुरजीत सिंह, जनपद उपाध्यक्ष जमील खान,नगर पालिका परासिया परिषद अध्यक्ष विनोद मालवीय ,एवं जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप के संचालक समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया, बसंत मालवीय, मोहन विश्वकर्मा, मोहन शर्मा, पप्पू पंकज वर्मा, अशोक डेहरिया,अमित पटवा,गोविंद डेहरिया, कृष्णकांत तिवारी, मनोज देशमुख, तौसीफ सिद्दीकी, युवराज चौरसिया, सम्यक जैन, शेफ खान, तुकाराम दुर्गे समस्त सक्रिय सहयोगीयों के संग सभी स्कूलों पहुंचकर छात्र छात्राओं को कारगिल विजय दिवस के महत्व की जानकारी दी एवं पर्यावरण संरक्षण कैसे किया जाए इसकी टिप्स दिए। पौधे रोपण एवं छात्र छात्राओं को 2500 से अधिक पौधे वितरित किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button