UPSC Recruitment 2023 : UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 14 दिसंबर तक करें आवेदन, चेक करें डीटेल
UPSC Recruitment 2023: UPSC has announced recruitment for many posts, apply till 14 December, check details.

|
UPSC Recruitment 2023 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर काम की है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने ट्रांसलेटर (दारी) के पद और असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल के पद पर निकली भर्ती। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर है। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म 15 दिसंबर तक प्रिंट कर सकते हैं।
इस लिंक से डायरेक्ट कर सकते हैं अप्लाई (UPSC Recruitment 2023)
इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपको यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट्स upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाना होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती (UPSC Recruitment 2023)
इस भर्ती के माध्यम से ट्रांसलेटर, डिफेंस हेडक्वार्टर, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस और असिस्टेंट डायरेक्टर के पोस्ट पर भर्ती की जाएगी।
खबर ये भी हैं : Instant Geyser : क्या अंतर है साधारण Geyser और इंस्टेंट गीजर में, क्यों सर्दियों में बढ़ जाती है इनकी डिमांड -1
इतना देना होगा आवेदन शुल्क (UPSC Recruitment 2023)
इस पोस्ट के लिए महिला/एससी/एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को छोड़कर सभी को 25 रुपये जमा करने होंगे। यह शुल्क आप नेट बैंकिंग के माध्यम से या किसी भी एसबीआई शाखा में नकद राशि जमा करके किया जा सकता है। किसी भी बैंक का, या वीज़ा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं।
खबर ये भी हैं : दुनिया का पहला 60MP OIS सेल्फी कैमरे वाला Infinix Zero 20 मिल रहा 7000 रुपये का Discount के साथ, करें कहीं Offer खत्म न हो जाए-1
इतनी मिलेगी सैलरी (UPSC Recruitment 2023)
इस पोस्ट के लिए अगर आपका सिलेक्शन होता है तो आपको 56,100 से लेकर ₹ 1,77,500 तक सैलरी दी जाएगी।
कितनी होनी चाहिए आयु सीमा (UPSC Recruitment 2023)
इस पोस्ट के लिए 40 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए, अंतिम तिथि के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।
खबर ये भी हैं : LIC SIIP: LIC का सबसे धांसू प्लान, इतने दिनो में दोगुना हो जाएगा पैसा, रोज बचाने होंगे सिर्फ 100 रुपये
कैसे करना होगा आवेदन (UPSC Recruitment 2023)
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline। nic। in पर जाएं।
- होमपेज पर LATEST RECRUITMENT 2023 पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी जानकारी दर्ज कर फॉर्म भर लें।
- इसके बाद आपको अपनी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
- सबसे लास्ट में पेमेंट कर दें।
- इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट रख लें।
खबर ये भी हैं : Salary Hike News: बड़ी खुशखबरी! सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी
|



