छिंदवाड़ा

Chhidwara News : पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण, हेडपंप का सहारा बना बेसहारा

Chhidwara News : Villagers yearning for every drop of water, become helpless with the help of head pump

Chhindwara News : परासिया में दिया तले अंधेरा ,कहि जाने वाली कहावत इन दिनों ग्राम दरबई में चरितार्थ होती नजर आई ,जहा पूरे कोयलांचल की प्यास बुझाने वाला ग्राम दरबई , आज खुद पानी के लिए तरस रहा है । जबकि मन्धान बाध परियोजना , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की परियोजना दरबई ग्राम से संचालित हो रही है ।

यह भी पढ़े : Chhindwara News : सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ ने खेतो में काटी गेहूं की फसल

परासिया विधानसभा की ग्राम पंचायत दरबई का आश्रित गाँव नोनिकला जहा के ग्रामीण इन दिनों बून्द बून्द पानी के लिए तरस रहे है । ग्राम में जो हैडपम्प है वह कई दिनों से बन्द पडा है , जबकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर धर जल , हर धर नल योजना के स्वीकृत होने के बाद भी ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीणों को पानी मिलना मुश्किल हो रहा है । प्रधानमंत्री की योजना को पतीला लगाते ठेकेदार ग्रामीणों के कंठ की प्यास बुझाने से कोई सरोकार नही रखते । महीनों से पड़े पाईप शोभा की सुपारी बने है , जबकि ग्रामीण अपने धरो में पानी आने का इंतजार कर रहे है ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button