Dangerous Building Betul: जर्जर बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, मराठी मोहल्ला में जनहानि की आशंका
Dangerous Building Betul: जर्जर बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, मराठी मोहल्ला में जनहानि की आशंका
Dangerous Building Betul: शहर के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र मराठी मोहल्ला, कोठी बाजार में एक पुरानी और जर्जर बिल्डिंग खतरे की निशानी बन चुकी है। बिल्डिंग की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि उसके हिस्से गिरने लगे हैं, लेकिन प्रशासन और नगर पालिका इस ओर पूरी तरह से आंख मूंदे हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग की छत और दीवारों से ईंटें गिर रही हैं और कई बार बच्चे और बुजुर्ग बाल-बाल बच चुके हैं। रहवासी इलाका होने के कारण इस बिल्डिंग से किसी बड़ी जनहानि का खतरा मंडरा रहा है। मोहल्ले के नागरिकों ने कई बार नगर पालिका और संबंधित विभाग को शिकायतें भी दी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- यह भी पढ़ें: Missing Poklen Machine Betul: कलेक्टर साहब भी हैंडिल नहीं कर पा रहे गायब पोकलेन का मामला
Dangerous Building Betul: नगर पालिका पर सवाल
नगर पालिका की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन की नींद नहीं खुलती। अब जब बारिश का मौसम करीब है, तो बिल्डिंग के गिरने का खतरा और भी बढ़ गया है।
- यह भी पढ़ें: Betul gambling news: सट्टा किंग्स राजा और सहिद के साए में सड़कों पर सट्टा राज, पुलिस की चुप्पी
Dangerous Building Betul: नागरिकों की अपील
मराठी मोहल्ला के लोगों ने नगर पालिका, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस जर्जर बिल्डिंग को तुरंत खाली करवा कर गिराया जाए ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। साथ ही, आसपास की अन्य जर्जर इमारतों की भी जांच की जाए।

Dangerous Building Betul: प्रशासन को चाहिए कि वह समय रहते कार्रवाई करे, वरना किसी भी अप्रिय घटना के लिए पूरी ज़िम्मेदारी नगर पालिका की होगी। — एक स्थानीय निवासी।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



