Bijasani Temple News : आज मचेगी राधा महारानी के जन्मोत्सव पर भजनों की धूम
Bijasani Temple News : Today there will be a lot of bhajans on the birth anniversary of Radha Maharani.
अद्भुत साज सज्जा के साथ स्वागत के लिए तैयार बीजासनी मंदिर दरबार
11 किलो मिठाई के साथ 50 किलो खिचड़ी 100 किलो केसर मेवा दूध का लगेगा भोग

Bijasani Temple News : (बैतूल)। सब्जी मंडी बैतूल गंज स्थित बीजासनी मंदिर धार्मिक कार्यक्रमों की भव्यता भक्ति तथा सनातन धर्म के ध्वजा वाहक के रूप में जाना जाता है। नवरात्र महोत्सव हो, हनुमान जन्मोत्सव, गुरुपूर्णिमा, शिव रात्रि अथवा जन्माष्टमी यहां मनाए जाने वाला प्रत्येक कार्यक्रम अपना एक विशेष महत्व रखता है।
मंदिर समिति के सदस्य स्वयं मंदिर की एक एक साज सज्जा करते है। आज शुक्रवार 22 सितंबर के राधा अष्टमी के कार्यक्रम को मनाने के लिए प्रत्येक सदस्य ने पूरे मनोयोग से दिन रात एक करके मंदिर की साज सज्जा की है। मंदिर में विराजित प्रत्येक देवी देवता को आकर्षक पोशाकों व फूलों से सजाया है।
खबर ये भी हैं : Jan Akrosh Yatra : जन आक्रोश यात्रा के आगमन पर सेवादल यंग ब्रिगेड ने किया भव्य स्वागत

ऐसा प्रतीत होता है कि मां बीजासनी, मां ज्वाला, मां दुर्गा, मां वैष्णो, मां शारदा, मां नीमाषन, मां पीतांबरा, मां महाकाली स्वयं शिव परिवार, लक्ष्मीनारायण भगवान भगवान विठ्ठल रुक्मणि एवं हनुमानजी, शनि देवता व काल भैरवजी के साथ श्रीराधा महारानी के जन्म की बांट देख रहे हैं। रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या प्रारंभ होगी एवं रात्रि 12 बजे 11 किलो मिठाई, 50 किलो साबूदाना खिचड़ी तथा 100 किलो मेवा केसर दूध का भोग लगाकर प्रसाद भक्तजनों में वितरित किया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
खबर ये भी हैं : Soya Chunks Biryani : सोया चंक्स से बनाएं चटपटी बिरयानी, स्वाद होगा ऐसा, जो देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी



