देश-विदेश

Samvida Karmchari MP : 15 अगस्त से पहले कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज़, तैयारी पूरी, जारी होने वाले है आदेश

Samvida Karmchari MP: Before August 15, employees will get good news, preparations are complete, orders are going to be issued

Samvida Karmchari MP : 15 अगस्त से पहले कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज़, तैयारी पूरी, जारी होने वाले है आदेश

Samvida Karmchari MP : मप्र की शिवराज सरकार 15 अगस्त के पहले संविदा कर्मचारियों (Samvida Karmchari MP)को बड़ी खुशखबरी देने वाली है। सरकार की ओर से सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही आदेश भी जारी हो जाएंगे। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मचारियों के नियमों को संशोधित करने की घोषणा की थी। अब इस पर सामान्य प्रशासन विभाग काम कर रहा है। इसके लिए एक अगस्त से विभागवार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। जल्द आदेश भी जारी हो जाएंगे।

नई व्यवस्था पर चल रहा मंथन (Samvida Karmchari MP)

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस अलग-अलग विभागों के प्रमुख सचिवों से उनके विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की जानकारी मांग रहे हैं। इस बात पर भी मंथन चल रहा है कि हर वर्ष सेवा के नवीनीकरण की शर्त को कैसे हटाया जाए और इसके स्थान पर नई व्यवस्था क्या की जाए।

अभी ये हैं नियम

वर्तमान में इन कर्मचारियों को हर वर्ष सेवा का नवीनीकरण कराना पड़ता है। नए नियमों में सरकारी कर्मचारियों के समान अवकाश का प्रविधान भी किया जाएगा। बता दें कि मध्‍य प्रदेश में ढाई लाख संविदा कर्मचारी हैं। संविदा कर्मचारियों (Samvida Karmchari MP) को हर वर्ष सेवा नवीनीकरण कराना पड़ता है। कर्मचारी इस नियम को समाप्त करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

पिछले माह राजधानी में आयोजित संविदा कर्मचारियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेवा नवीनीकरण की शर्त हटाने सहित नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं देने की घोषणा की थी।

संविदा कर्मचारियों की पूरी जानकारी मांगी

विभागवार बैठक कर रहे मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों से उनके विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों (Samvida Karmchari MP) की पूरी जानकारी मांगी है। उनसे संविदा पद का पदनाम, कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, संविदा नियुक्ति स्वीकृत नियमित पद के विरुद्ध है या नहीं, यदि ऐसा नहीं है, तो नियुक्ति किस आधार पर की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य जरूरी जानकारी भी मांगी गई है, ताकि बैठक में मंथन कर नियम में संशोधन किया जा सकें।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button