Betul Samachar : (भैंसदेही)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पूर्णा नदी तट पर प्रसिद्ध एवं विशाल मेले में हजारों की तादात में श्रद्धालुजन प्रदेश के दूर दराज से आते है।जयस के माध्यम से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जहां प्रतिदिन हजारों भक्त एवं व्यापारियों द्वारा प्रसादी ग्रहण की जा रही है। जयस प्रदेश संयोजक जामवन्त कुमरे ने बताया कि विगत वर्ष से हमारी टीम श्रद्धालुओं के लिये भंडारे का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि जनता की सेवा करना अपना सौभाग्य समझते है, पूर्णा माँ के आशीर्वाद से यह अवसर हमें मिल रहा है, इस बात की खुशी है। (Betul Samachar)
Betul Samachar : पूर्णा नदी तट पर जयस ने किया भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ
उन्होंने बताया पूर्णा मेले में वे भक्त आते है जिनके यहां संतान नही होती है। वे मन्नत रखते है जब भी उनके परिवार में संतान की प्राप्ति होती है वे आकर अपने बच्चे को पालने में रखकर नदी में प्रवाह कर यहां की आस्था को पूरा करते है। इसलिये आस्था के रूप इस पूर्णा मेले की ख्याति है और कोने से सभी धर्मप्रेमी लोग तीर्थ स्थान में डुबकी लगाने आते है। जामवन्त सिंह कुमरे के साथ उनके सहयोगी सदस्य सुंदरलाल सोलंकी, कृष्णा झाड़े, अमृत सरियाम, भवानी भूषण, दारासिंह सलामे, सोनू परते, तुलसी उइके, धीरज उइके, विजय अड़माचे, सतीश अड़माचे, मनीष मर्सकोले, सतीश धुर्वे, मोहन वर्टी, दिनेश उइके भंडारे में विशेष योगदान रहा। (Betul Samachar)