देश-विदेशबैतूल

Betul News : नाइजीरियन युवकों की गिरफ्तारी मामले में भीमसेना ने लगाए सुरक्षा में लापरवाही के आरोप

Betul News : Bhimsena alleges negligence in security in case of arrest of Nigerian youth

Betul News : नाइजीरियन के युवकों की गिरफ्तारी के मामले में भीमसेना संगठन ने मुलताई पुलिस के खिलाफ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि विगत 5 दिसंबर को मुलताई में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नाइजीरियन युवकों को मुलताई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन युवकों के पास वर्क आर्डर, वीजा संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा नाइजीरियन युवकों को छोड़ दिया गया। भीमसेना संगठन के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर का कहना है कि नाइजीरिया में बोको हराम नामक आतंकवादी संगठन संचालित होता है। ऐसे लोग भारत में आकर नुकसान पहुंचाते हैं। पंकज अतुलकर ने आरोप लगाया कि नाइजीरियन व्यक्ति को मीडिया और सुरक्षा एजेंसी से छुपाया गया। उन्होंने नाइजीरियन के इन संदिग्ध युवकों की पुनः गिरफ्तारी करने एवं बिना कार्रवाई किए नाइजीरियन युवकों को छोड़ने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा भीम सेना संगठन देश की सुरक्षा में आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button