ऑटोमोबाइल

Honda Elevate SUV : होंडा एलिवेट की जमकर हो रही बिक्री, खूबियां जान आप भी चाहोंगे खरीदना, जानें कीमत

Honda Elevate SUV: Honda Elevate is getting attractive sales, know its features, you can also buy it, know the price

Honda Elevate SUV : होंडा एलिवेट की जमकर हो रही बिक्री, खूबियां जान आप भी चाहोंगे खरीदना, जानें कीमत

WHATSAPP GROUP
Join Now

Honda Elevate SUV : होंडा एलिवेट, होंडा के लिए एक बड़ी डील है. साथ ही कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी जोकि सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले सेगमेंट के लिए शानदार एंट्री टिकट भी है. इसी साल भारत में लॉन्च की गई Honda Elevate आखिरकार अपना एक अलग मुकाम बनाने में सफल हो रही है। बता दें कि होंडा Elevate एक मिड-साइज एसयूवी है। इस एसयूवी ने लॉन्च के महज 100 दिनों में ही 20,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री कर ली है। इतने कम समय में इतनी सेल हासिल करना किसी भी नई एसयूवी के लिए एक बड़ी बात है। (Honda Elevate SUV)

खबर ये भी हैं : iPhone 15 Discount : खुशखबरी iPhone 15 पर पहली बार सबसे बड़ा डिस्काउंट, यहां लगने वाली है सेल नए साल से पहले करेगा ऐलान!

इतनी रही बिक्री (Honda Elevate SUV)

पिछले 3 महीने में इस एसयूवी को काफी पसंद किया गया और यही वजह है कि कंपनी की कुल ब्रिकी में Elevate की हिस्सेदारी पूरे 50 प्रतिशत से ज्यादा थी। इससे आराम से ये समझा जा सकता है कि Elevate की दीवानगी किस कदर बढ़ रही है और लोग कैसे इतनी भारी संख्या में इसे खरीद रहे हैं। Honda की इस एसयूवी ने ग्राहकों के बीच अपनी खास जगह बना ली है, ऐसे में इस एसयूवी को अब जमकर खरीद रहे हैं। बाजार में Elevate का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सहित अन्य कॉम्पैक्ट एसयूवी से है, इसके बावजूद भी ये काफी ज्यादा पसंद की जा रही है जिससे कंपनी को भी फायदा हो रहा है।

WHATSAPP GROUP Join Now

इंजन (Honda Elevate SUV)

इसमें 1. 5 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 121Hp और 145Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। ये वही इंजन है, जो होंडा सिटी सेडान में भी मिलता है। होंडा की ओर से बताया गया कि एसयूवी का मैनुअल गियरबॉक्स वाले वेरिएंट 15. 31 किलोमीटर प्रतिलीटर और CVT वेरिएंट 16. 92 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है।

खबर ये भी हैं :  Redmi 13C series 5G launch : Redmi ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता 5G फोन, किलर लुक के साथ मिलेंगे जबरदस्‍त फीचर्स

कीमत (Honda Elevate SUV)

इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 10,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। इस नई एसयूवी के फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी और अब बस इसकी कीमतों का ऐलान होना बाकी था। कुल चार वेरिएंट्स में आने वाली इस SUV की डिलीवरी आज से शुरू कर दी गई है।

खबर ये भी हैं :  RBI Report : पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर, RBI ने दी चेतावनी, कहा-लागू करने से थम जाएगा विकास

WHATSAPP GROUP Join Now

मिलते हैं ये  फीचर्स (Honda Elevate SUV)

एसयूवी में 40 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 16-इंच स्टील व्हील, डुअल फ्रंट एयरबैग, 10. 25-इंच टचस्क्रीन, 6 एयरबैग, होंडा सेंसिंग ADAS सूट, ऑटो-डिमिंग इंटीरियर डे/नाइट मिरर, 8 स्पीकर, लेदरेट ब्राउन अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं। एलिवेट एसयूवी को 7 सिंगल कलर विकल्पों में पेश किया गया है जिसमें प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मेटैलिक, ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडियंट रेड मेटैलिक, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक, मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक और फीनिक्स ऑरेंज पर्ल शामिल हैं।

खबर ये भी हैं : NEW KTM DUKE 390 : मार्केट में तूफान लाएंगी KTM की New शानदार बाइक, फीचर्स के साथ जानें कीमत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button