Betul Today News : आधुनिक खेती- ड्रोन पायलेटिंग का प्रशिक्षण लेंगे किसान, शासन देगा अनुदान
Betul Today News: Farmers will take training in modern farming- drone piloting, government will give grant

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : शासन द्वारा किसानों को आधुनिक खेती से जोडऩे के उद्देश्य से ड्रोन की मदद खेती में किस प्रकार उपयोगी हो सकेगी के लिए सर्वप्रथम ड्रोन पायलेटिंग के प्रशिक्षण के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया। केरपानी और कुम्हली पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लगभग 150 किसानों की उपस्थिति में ड्रोन का संचालन/प्रदर्शन किया गया। किसानों को बताया कि ड्रोन की सहायता से कृषि कार्य को और भी सरलता से कैसे किया जा सकता है। ड्रोन के माध्यम से फसलों पर कीटनाशकों का छिडक़ाव करना आसान हो गया है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : मां ताप्ति परिक्रमा पदयात्रा समिति की बैठक संपन्न
Betul Today News : आधुनिक खेती- ड्रोन पायलेटिंग का प्रशिक्षण लेंगे किसान, शासन देगा अनुदान
यह हानिकारक रसायनों से मानव संपर्क को भी सीमित करता है। कृषि ड्रोन इस कार्य को पारंपरिक तरीके की तुलना में बहुत तेजी और बेहतर तरीके से अंजाम दे सकता है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को ड्रोन अनुदान की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय की वेबसाइट 222.ठ्ठश्चस्रड्डद्दद्ग.शह्म्द्
खबर ये भी हैं : GK Questions : दुनिया की सबसे महंगी चीज क्या है?…
सांसद श्री उईके ने किया स्वागत (Betul Today News)
विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ रविवार को भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम केरपानी पहुंचा। इस दौरान बैतूल-हरदा-हरसूद सांसद श्री डीडी उईके द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को अंतिम पंक्ति के हितग्राही तक पहुंचाने के उद्देश्य एवं लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संचालित हुआ। शासन की योजनाओं के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन योजना अंतर्गत कृषक श्री कमलेश सिरसाम को थ्रेसर खरीदी पर 2.5 लाख के थ्रेसर पर 1 लाख का अनुदान, कृषक श्री संतराम वास्कर को भी थ्रेसर खरीदी पर 1 लाख अनुदान प्राप्ति पर प्रमाण पत्र, कृषक परमसुख वडोरे को डीपर कमवाइंडर पर 2,50,000 अनुदान प्रमाण प्रत्र प्रदान किए गए।
खबर ये भी हैं : Betul News : सरपंच सचिव द्वारा आवागमन के मार्ग पर खुदाई कर बनाया जा रहा भवन




