बैतूल

Betul Today News : चलित चिकित्सा वाहन से 95 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Betul Today News: 95 patients got health benefits from the mobile medical vehicle.

सेवा भारती ने वाल्मीकि बस्ती में किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Betul Today News : चलित चिकित्सा वाहन से 95 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। सेवाभारती बैतूल द्वारा चलित चिकित्सालय वाहन के माध्यम से वाल्मीकि बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 95 मरीज़ों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त हुआ, शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाईया वितरित की गई एवं मेडिकल टेस्ट भी किए गए। शिविर में डॉ. हिमांशु मालवीय एवं डॉ. अरुण जयसिंहपुरे ने मरीजों का उपचार किया। शिविर में समिति से सेवा भारती सचिव दीपेश मेहता एवं नगर पूर्ण कालिक अंशुल बनाईत उपस्थित रहे। सेवा भारती सचिव दीपेश मेहता ने बताया कि सेवा भारती बैतूल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शनिवार, रविवार को किया जा रहा है।

खबर ये भी हैं :  Hindi Jokes : Girlfriend – हम कहां जा रहे हैं, Boyfriend – बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर…

Betul Today News : चलित चिकित्सा वाहन से 95 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क दवाई एवं मेडिकल टेस्ट, और मरीजों का इलाज किया जाता है। बैतूल की प्रत्येक बस्ती में निरंतर शिविर लगाए जा रहे है। सेवा भारती द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले 6 महीने में 64 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लगभग 3764 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। सेवा भारती बैतूल में स्वास्थ्य को लेकर एक बहुत ही सरहानीय कार्य कर रही है। सेवा भारती बैतूल की समिति द्वारा तय किया गया है कि इस समाज हित कार्य मे समाज के सहयोग की भी भूमिका हो, इस विषय को लेकर सेवा भारती बैतूल द्वारा तय किया गया है। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : रिश्तों को मजबूत करने की कड़ी होते हैं दादा-दादी नाना नानी 

Betul Today News : चलित चिकित्सा वाहन से 95 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Betul Today News : चलित चिकित्सा वाहन से 95 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

किसी भी एक दिन के शिविर में अपना योगदान, तन, मन, धन से जरूर दे, आप जन्मदिन पर, पुण्यतिथि या किसी भी प्रकार से एक दिन का शिविर का आयोजन अपने नाम से करवा सकते है। सेवा भारती बैतूल- स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक, स्वालंबन के क्षेत्रों में कार्य कर रही है। सेवाभारती बैतूल द्वारा बैतूल के सभी बस्तियों में शिक्षा के क्षेत्र में 12 संस्कार केन्द्र चलाये जा रहे है, मातृछाया शिशु कल्याण केन्द्र, चक्कर रोड गोठी कॉलोनी में संचालित है। स्वावलंबन के क्षेत्र में 25 स्वयं सहायता समूह है, 20 भजन मंडली है, इस तरह के समाज जागरण के कार्य सेवा भारती बैतूल द्वारा किए जा रहे है। आगामी योजना में आनंद धाम (वृद्धा आश्रम) भी संचालित करने जा रही है।

खबर ये भी हैं :  Samsung Galaxy S24 Ultra : Samsung के आगे पानी भरेगा iPhone 15, Galaxy S24 Ultra में 50 MP टेलीफोटो कैमरा के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button