बैतूल

Betul News : नए घोषित हवाई अड्डो की सूची में बैतूल का नाम शामिल किया जाए

Betul News: Betul's name should be included in the list of newly declared airports.

पिछड़ा वर्ग ने सौंपा ज्ञापन

Betul News : नए घोषित हवाई अड्डो की सूची में बैतूल का नाम शामिल किया जाए

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। पिछड़ा वर्ग सेवा संगठन के तत्वावधान में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से सांसद डीडी उइके को बैतूल को नए हवाई अड्डे की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष बीआर खंडागरे ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नए 17 हवाई अड्डों के निर्माण किए जाने की घोषणा की है। जिसमें बैतूल को भी इस सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

खबर ये भी हैं :  BMW G 310 R : जबरदस्‍त फीचर्स के साथ घर लाए BMW की ये धांसू बाइक, जानें कीमत

Betul News : नए घोषित हवाई अड्डो की सूची में बैतूल का नाम शामिल किया जाए

श्री खंडागरे ने बताया कि बैतूल के पास बरसाली को अखंड भारत का केन्द्र ङ्क्षबदु माना जाता है साथ ही यहां अनेकों पर्यटन स्थल हैं जैसे की मां ताप्ती का उद्गम, जैनियों का पवित्र स्थल मुक्तागिरी, कुकरू खामला, मठारदेव बाबा जी, अम्बा माई सालबर्डी, छावल की देवी, पांचवा धाम बालाजीपुरम आदि अनेक स्थान हैं। बैतूल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी विख्यात है। यहां पर्यटन बडऩे से जिले के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और उड्यन मंत्रालय के राजस्व में भी वृद्धि होगी। ज्ञापन में मांग की गई है कि बैतूल को घोषित नए हवाई अड्डों की सूची में शामिल किया जाए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button