छिंदवाड़ा

Chhindwara News : देहात थाना क्षेत्र के ढाबे बने आहता , पुलिस प्रशासन सो रहा कुंभकर्ण की नींद 

Chhindwara News: Dhabas in the rural police station area have become 'Aahta', the police administration is sleeping the sleep of Kumbhakarna.

Chhindwara News : देहात थाना क्षेत्र के ढाबे बने आहता , पुलिस प्रशासन सो रहा कुंभकर्ण की नींद 

WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwara News : जिस तरह पूरे मध्यप्रदेश भर में सरकार के आदेशानुसार आहते बंद किए गए हैं , वहीं कुछ जगहों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे कुंडाली रिंग रोड से लगे ढाबों में , होटल संचालक शराब परोस रहे हैं ! देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 6 से 7 ढाबे ऐसे हैं जहां, सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। गांगीवाडा रोड स्थित खालसा ढाबा में तो शराब की अवैध बिक्री भी जोरों पर हैं। जब हमारी टीम ने एक आदमी को शराब लेने ढाबा पहुंचाया तो ढाबा संचालक रौनक सरदार शराब दुकान से कम कीमत में भी देने को तैयार था।

खबर ये भी हैं : Chhindwara Crime News : छिन्दवाडा पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली पुलिस ने पकडा चोरी करने वाला

Chhindwara News : देहात थाना क्षेत्र के ढाबे बने आहता , पुलिस प्रशासन सो रहा कुंभकर्ण की नींद

अब यह सोचनीय विषय है कि ढाबा संचालक को आख़िर किसी आबकारी विभाग , पुलिस प्रशासन का डर तक नहीं है। सूत्रों की माने तो देहात थाना क्षेत्र के अन्य ढाबों में भी बेखौफ शराब परोसी जा रही है ! केवल खालसा ढाबा ही नहीं है जहा शराब पिलाने की और बेचने का कारोबार चल रहा है , उसके अलावा भी थाने के नजदीकी ढाबों का भी यही हाल है ! देखा जाए तो पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी तो ढाबों पर रुकती भी नहीं है ! खालसा ढाबा में जहां शराब बेची जाती है , और पिलाई जा रही है हमारे यथार्थ योद्धा साप्ताहिक अखबार के पास वीडियो और तस्वीरें दोनो ही सुरक्षित हैं।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : महिला सेवादल ने स्थापना दिवस पर आदिवासी वर्गों का किया सम्मान

Chhindwara News : देहात थाना क्षेत्र के ढाबे बने आहता , पुलिस प्रशासन सो रहा कुंभकर्ण की नींद 

देहात थाना प्रभारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं देते ? क्या कारण है कि ढाबों में अवैध शराब भी बिक रही है लेकिन आबकारी विभाग भी कार्यवाही नही कर रहा है ! चुपके चुपके से खबर है कि ढाबा संचालक को न थाने का डर है और न ही आबकारी विभाग का! खालसा ढाबा के आसपास भी अन्य ढाबों एवम होटल संचालित हो रहे हैं लेकिन वहां पर प्रशासन का डर और आदेश का पालन करते हुए देखा गया ! बताया जाता है कि पहले भी ढाबा संचालक के ऊपर कई मामले दर्ज हैं ! अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यवाही से ढाबा संचालक कब तक बचते रहेंगे ! या ढाबा संचालक रोनक सरदार यू ही पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग को ठेंगा दिखाते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाते रहेगा। (Chhindwara News)

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : 66 जरूरतमंद छात्र -छात्राओ को भारत विकास परिषद शाखा द्वारा किया स्वेटर का वितरण 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button