छिंदवाड़ा

Chhindwara Crime News : छिन्दवाडा पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली पुलिस ने पकडा चोरी करने वाला

Chhindwara Crime News: Chhindwara police got success, Kotwali police caught the thief.

Chhindwara Crime News : छिन्दवाडा पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली पुलिस ने पकडा चोरी करने वाला

WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwara Crime News : घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 26.12.2023 को प्रार्थी राजेश नागवंशी पिता साजेलाल नागवंशी निवासी यादव मोहल्ला चंदनगाव का अपने परिवार के साथ अपने घर मे ताला लगाकर बाहर गया था, दिनाँक 29.12.2023 को जब घर वापस आया तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ लटक रहा था, जो घर के अन्दर जाकर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था घर के अन्दर पलग पेटी मे रखे सोना चांदी के जेवरात नगदी 4000/- रुपये एवं परिवार के दस्तावेज नही मिले प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली छिन्दवाडा मे अपराध क्र. 843/2023 धारा 457,380 भा.द.वि. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना के श्रीमान विनायक वर्मा पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकियो को अपराधी की धरपकड एवं नाकाबंदी कर तलाशी करने हेतु निर्देशित किया गया। (Chhindwara Crime News)

खबर ये भी हैं :  Chhindwara News : 66 जरूरतमंद छात्र -छात्राओ को भारत विकास परिषद शाखा द्वारा किया स्वेटर का वितरण 

श्री अवधेश प्रताप सिंह अति. पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिह राणा छिंदवाडा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उमेश कुमार गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी के दौरान जानकारी लगी कि यादव मोहल्ला में ही एक पुराना बदमाश प्रज्जवल लोखंडे रहता है जिसको घटना दिनाँक को लोगो ने प्रार्थी के घर के आसपास घुमते देखा था जो पुलिस टीम द्वारा प्रज्जवल लोखंडे के मिलने के संभावित स्थानो पर दबिस दी गई जो प्रज्जवल उर्फ मुन्ना लोखंडे पिता चंद्रप्रकाश लोखंडे उम्र 23 साल निवासी यादव मोहल्ला गांधी चौक चंदनगाव छिन्दवाडा को भरतादेव पार्क से पकड़कर हिकमत अमली एवं मनोवैज्ञानिक ठगं से पूछताछ की गई जो प्रज्जवल लोखंडे द्वारा उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया। तथा आरोपी प्रज्जवल लोखंडे के कब्जे से चोरी हुए सोना चांदी के जेवरात एवं कागजात बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : खापानियर में छात्रों को उपहार में स्वेटर, जूते- मोजे, पेन कापी, पानी की बोतल का किया वितरण 

जप्त मशरुका – (1) एक सोने का बडा मंगलसूत्र, (2) एक सोने का छोटा मंगलसूत्र, (3) एक सोने का मंगलसूत्र का पेन्डल, (4) एक जोड सोने के कान के टाप्स, (5) एक सोने की अंगुठी, (6) एक सोने का गणेश जी का लाकेट, (7) एक जोड चादी की पायल, (8) दो जोड चांदी की पैर पट्टी, (9) दो जोड चांदी की बिछिया, (10) चांदी की अंगुठी, कुल मशरुका 1,65,000/- रुपये का। (11) प्रार्थी का एक पैन कार्ड एवं आधार कार्ड, (12) लोहे की राड, टुटा हुआ ताला पूर्व का अपराधिक रिकार्ड :-

01. थाना- कोतवाली जिला-छिंदवाडा के अप.क्र.-470/2019 धारा-294,323,506,34 भादवि, 3(2)va sest act

02. थाना- कोतवाली जिला-छिंदवाडा के अप.क्र.-484/2020 धारा-294,323,427,452,506,34 भादवि,

03. थाना- कोतवाली जिला-छिंदवाडा के अप.क्र.-506/2020 धारा- 294,323,506,34 भादवि

04 थाना- कोतवाली जिला-छिंदवाडा के अप.क्र.-516/2020 धारा-25 आर्म्स एक्ट

05. थाना- कोतवाली जिला-छिंदवाडा केy अप.क्र.-513/2021 धारा-294,323,506,34 भादवि

06 थाना- कोतवाली जिला-छिंदवाडा के अप.क्र.-548/2021 धारा-294,323,506,34 भादवि

07 थाना- कोतवाली जिला-छिंदवाडा के अप.क्र.-549/2021 धारा-25 आर्म्स एक्ट

08. थाना- कोतवाली जिला-छिंदवाडा के अप.क्र.-696/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट तरीका वारदात घर का ताला तोडकर घर में घुसकर जेवरात एव रुपये चोरी करना

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : आज भाजपा कार्यालय में नगर युवा मोर्चा द्वारा कुशल संगठक कुशा भाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि मनाई गई

गिरफ्तार आरोपी -प्रज्जवल उर्फ मुन्ना लोखंडे पिता चंद्रप्रकाश लोखंडे उम्र 23 साल निवासी यादव मोहल्ला गांधी चौक चंदनगाव छिन्दवाडा

महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी, सउनि. ब्रिजेश सिह रघुवंशी, आर. 219 विकास बैस, आर. 824 युवराज सिंह रघुवंशी, आर. 960 अंकित जैन, आरक्षक 857 शैलेन्द्र सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

खबर ये भी हैं :  Chhindwara News : पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button