Chhindwara News : जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत चारगांव करबल और कामठी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अत्याधुनिक ड्रोन का किया गया प्रदर्शन
Chhindwara News: Under the Bharat Sankalp Yatra developed in Gram Panchayat Chargaon Karbal and Kamathi of District Panchayat Mohkhed, demonstration of state-of-the-art drone was done.

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara News : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में जिले में निरंतर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सौंसर की जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत चारगांव करबल और कामठी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पूर्व मंत्री श्री नाना भाऊ मोहोड, श्री संतोष जैन, सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री बी.सी.टिम्हरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी.एस.घाघरे और अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। (Chhindwara News)
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधिकारियों की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री मोहोड, श्री संतोष जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण योजना के अंतर्गत ग्राम चारगांव करबल में कृषक सर्वश्री रामभरोस डिगरसे, रघुवर भादे, नारायण, जोगी, संतोष, भारत व शिवलाल और ग्राम कामठी में कृषक सर्वश्री धनलाल, नंदलाल, हीरामन, रविशंकर, अजाब, कंचन, तानूराम, परसराम, आशीष, जयदेव, लालजी व चैतराम को म्रृदा स्वास्थ कार्ड वितरित किये गये एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। (Chhindwara News)
मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत ग्राम चारगांव करबल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित प्रगतिशील किसान श्री सुभाष डिगरसे और ग्राम कामठी के कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन से लाभान्वित कृषक श्री लक्षमण राउत द्वारा अपनी खेती में मिली सफलता और आर्थिक लाभ की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्राम चारगांव करबल में प्रगतिशील किसान श्री रघुवर भादे और ग्राम कामठी में प्रगतिशील किसान श्री जितेन्द्र राउत ने प्राकृतिक खेती से फसल से हुये लाभ और व्यक्तिगत अनुभव साझा किये गये।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : भाजपा नगर युवा मोर्चा द्वारा “विकसित भारत एम्बेसडर“ अभियान की हुई शुरुआत
Chhindwara News : जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत चारगांव करबल और कामठी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अत्याधुनिक ड्रोन का किया गया प्रदर्शन
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री घाघरे द्वारा कृषि और कृषि अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायत चारगांव करबल में कृषक श्री रघुवर भादे और ग्राम कामठी में कृषक श्री देवीलाल डिगरसे के खेतों में पूर्व मंत्री श्री मोहोड, श्री संतोष जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन, किसानों और ग्रामीणजनों के समक्ष श्री हर्षित खंडेलवाल द्वारा अत्याधुनिक ड्रोन का प्रदर्शन करवाया गया जिसमें तरल उर्वरक व कीटनाशक दवा का छिड़काव करने का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम स्थलों पर महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, उद्यानिकी, बैंकिंग, आपूर्ति, शिक्षा, उद्यमिता, पशु चिकित्सा और अन्य विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लगभग 650 ब्रोशर, पम्पलेट आदि वितरित किये गये। कार्यक्रम स्थलों पर मोदी सरकार की गारंटी-लाभार्थियों तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच का सेल्फी पॉइंट बनाया गया था। इस सेल्फी पॉइंट पर अतिथियों, अधिकारियों, किसानों और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी ली। कार्यक्रम में आई.ई.सी.वैन द्वारा भारत सरकार की योजनाओं की प्रगति की लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया और विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित कैलेण्डर, ब्रोशर, पम्पलेट आदि वितरित किये गये। (Chhindwara News)
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : जन जागरण मंच द्वारा 9 से 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन



