Chhindwara News : जन जागरण मंच द्वारा 9 से 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
Chhindwara News: All India Kabaddi competition organized by Jan Jagran Manch from 9 to 12 January on the auspicious occasion of Vivekananda Jayanti.
आज सुबह 9.30 बजे होगा ग्राउंड का भूमिपूजन और सायं 6 बजे आयोजित होगी प्रतियोगिता की तीसरी अहम बैठक

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara News : छिंदवाड़ा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जनजागरण मंच द्वारा युग पुरूष श्री स्वामी विवेकानन्द जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के ग्राउंड का भूमिपूजन आज 06 जनवरी को सुबह 9.30 बजे स्थानीय पोला ग्राउंड में आयोजित किया गया है। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष पोलाग्राउंड (दशहरा मैदान) में आयोजित होते चली आ रही है । यह प्रतियोगिता के आयोजन का 33 वां वर्ष है। मंच द्वारा यह प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न की जाती है। प्रथम चरण 9 एवं 10 जनवरी जिला स्तर पर और द्वितीय चरण 11 एवं 12 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है।
अखिल भारतीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख 1 रुपये का पुरस्कार दिया जाता है और उपविजेता टीम को 50 हजार 1 रुपये का पुरस्कार दिया जाता है । तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार क्रमशः 15001-15001 रुपये प्रदान किया जाएगा साथ ही वेस्ट कैचर एवं वेस्ट ट्रेनर को भी इस अवसर पर इनाम प्रदान किया जाएगा एवं जिला स्तर पर विजेता टीम को 15 हजार 1 रुपये का पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को 10 हजार 1 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
खबर ये भी हैं : Betul News : अभाविप ने छात्रवृत्ति संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा !
साथ दो सांत्वना पुरस्कार तृतीय एवं चतुर्थ टीम को प्रदान किए जाएंगे साथ ही प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आज 6 जनवरी का सायं 6 बजे स्थानीय पोला ग्राउंड के मंच पर तृतीय एवं अंतिम व्यवस्था बैठक आयोजित की गई है जिसमें व्यवस्थाओं का वितरण का दायित्व मंच के कार्यकर्ताओं को सौंपा जाएगा यह जानकारी देते हुए मंच के संयोजक रमेश पोफली अधिवक्ता ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं को दोनों कार्यक्रमों में पहुंचने हेतु विनम्र आग्रह किया है । प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सभी कबड्डी प्रेमी बंधुओं एवं जिले के नागरिक बंधुओं से 9 जनवरी से 12 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन में खेल का आनंद लेने के लिए मैदान पर पहुंचने का विनम्र आग्रह इस विज्ञप्ति के माध्यम किया है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : माँ जयवंती छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को वितरित की



