Chhindwara Today News : हिट एंड रन : एएसआई की मौत, चेक पोस्ट पर बोलेरो चालक ने एएसआई को रौंदा
Chhindwara Today News: Hit and Run: ASI dies, Bolero driver crushes ASI at check post
पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर भागा था बोलरो चालक

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara Today News : जिला छिंदवाड़ा -पिपरिया मार्ग पर एक बोलेरो चालक की टक्कर से चेक पोस्ट पर तैनात एएसआई की मौत हो गई। बोलेरो का चालक न्यूटन क्षेत्र से पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहा था जिसे रोकने पुलिस ने महुलझिर क्षेत्र में चेक पोस्ट लगाया था वहीं हिट एंड रन का यह मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह छिंदवाड़ा पिपरिया मार्ग पर महुलझीर के पास चेक पोस्ट पर जांच कर रही पुलिस टीम के एएसआई नरेश शर्मा को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।
खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : आंखों के इलाज के नाम पर आंखे छीन ली लायंस आई हॉस्पिटल परासिया ने

इस हादसे में गंभीर एएसआई नरेश शर्मा को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी चालक गाडरवाड़ा नरसिंहपुर का रहने वाला है और वह न्यूटन क्षेत्र के पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर बिना रुपए दिए भाग रहा था। इसी सूचना पर महुलझुर थाने के पास एएसआई नरेश शर्मा और उनकी टीम ने चेक पोस्ट लगाया था।
लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी चालक ने बोलेरो की रफ्तार और तेज कर दी और नरेश कुमार शर्मा को टक्कर मारते हुए भागने लगा। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल बोलेरो को रोका और आरोपी को हिरासत में लिया है। वही नरेश शर्मा को जिला अस्पताल भेजा गया था जहां उनकी मौत हो गई है। एसपी ने बताया की आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : सनराइज स्कूल में हुआ भव्य कार्यक्रम



