छिंदवाड़ा

Mohkhed News : हर माह अपडाउन में सरकारी डीजल जला रहे अफसर, कलेक्टर का आदेश बना मजाक

Mohkhed News: Officers burning government diesel every month in updation, Collector's order became a joke

Mohkhed News : हर माह अपडाउन में सरकारी डीजल जला रहे अफसर, कलेक्टर का आदेश बना मजाक

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Mohkhed News : मोहखेड विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी रोजाना अपडाउन करते हैं। अधिकतर अफसर छिंदवाड़ा में रहते हैं। वहीं कई अधिकारी छिंदवाड़ा से तहसील और जनपद में अपडाउन करते हैं, जो अपडाउन के लिए सरकारी वाहनों का उपयोग करते हैं। शासकीय अधिकारी अपडाउन में हजारो रूपये का डीजल हर माह फूंक देते हैं, जबकि उन्हें आदेशित किया गया है कि वे मुख्यालय पर ही निवास करें। मुख्यालय पर काम करने वाले कई अधिकारी छिंदवाड़ा में निवास करते हैं। शासन को दिखाने के लिए अधिकतर अधिरकारियों ने अपने नाम से सरकारी क्वाटर और किराए के मकान भी ले रखे हैं। (Mohkhed News)

खबर ये भी हैं :  MOHKHED NEWS : बेखौफ बेच रहे एक्सपायरी डेट के पानी पाउच और बोतल

सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश हैं कि वे अपने मुख्यालय पर ही निवास करें। इसके बाद भी वे छिंदवाड़ा में निवास करते हैं।ब्लाक के आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी अपडाउन करते हैं।वही जिले के कलेक्टर भले जिले की बैंठको में अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय मे रहने को लेकर निर्देशित करते है किंतु मोहखेड विकासखंड ऐसा क्षेत्र है जहा पर कलेक्टर का आदेश सिर्फ जिले की बैंठक कक्ष तक सिमट जाता है जिनके आदेशों को यहा के अधिकारी हवाओ में उड़ाते नजर आते है.जिसके चलते कोई भी अधिकारी मुख्यालय पर नही रह पाते है। (Mohkhed News)

खबर ये भी हैं :  VIKSIT BHARAT YATRA : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का रजोलारैयत और मैनीखापा में हुआ आयोजन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button