VIKSIT BHARAT YATRA : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का रजोलारैयत और मैनीखापा में हुआ आयोजन
VIKSIT BHARAT YATRA: Vikas Bharat Sankalp Yatra program organized in Rajolaraiyat and Mainikhapa

VIKSIT BHARAT YATRA: मोहखेड:-विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरूवार को को मोहखेड ब्लॉक के ग्राम पंचायत रजोलारैयत और बीजागोरा गांव पहुंची। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए यात्रा प्रभारी पांढुर्ना विधानसभा पिछड़ा वर्ग प्रभारी ऋषि सोनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना सहित तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की बदौलत गरीबों का जीवन स्तर लगातार ऊपर उठ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित और समृद्धिशाली बनाने का संकल्प लिया है।
ग्रामीणों से केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का फीड बैक भी लिया गया।पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल जनता की सेवा करना है। चुनावी समय में हर राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे पर टिप्पणियां करते है। लेकिन जब चुनावी समय खत्म हो जाए, तो हर नेता को केवल अपने क्षेत्र के विकास की गति को तीव्रता देने के बारे में सोचना चाहिए।
सरकारी कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी ही नदारद दिखे
जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रजोलारैयत और बीजागोरा में मोदी की गारंटी वाला रथ, सरकार की योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर पहुंचा था. गांव में यात्रा के लिए ग्राम पंचायत द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था. जहां पांढुर्ना विधानसभा भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रभारी ऋसि सोनी समेत अन्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, लेकिन यहा तहसीलदार, विद्युत विभाग,खाध विभाग,कृषि विभाग, आजीविका मिशन विभाग, आत्मा परियोजना विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं रहे.श्री सोनी ने कहा कि सरकार इस कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी योजनाएं घर – घर तक पहुंचाना चाहती है, लेकिन अधिकारी अगर मौजूद नही रहेंगे तो कैसे सरकार की योजनाएं गरीब, हितग्राहियों तक पहुंचेगी.
कार्यक्रम ये रहे मौजूद-VIKSIT BHARAT YATRA
भाजपा मंडल सावरी पिछडा वर्ग अध्यक्ष जुगलकिशोर महाजन,जनपद सदस्य बाली भोसम,सरपंच ललिता कमलेश उइके,मनेश सीलू,श्रीराम बट्टी,जनपतलाल उइके,शनिलाल धुर्वे, रमेश उइके,रंचू उइके,मुकेश विशवकरमा, जनपद पंचायत मोहखेड सीईओ बीसी टिमहरिया, बीसी अनिल सनोडिया,उपयंत्री सौरभ जैंन पंचायत सचिव शिवराज सोनी समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।



