Betul Today News : आज दिव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे प्रभु श्री राम
Betul Today News: Today Lord Shri Ram will go on a city tour riding on the divine chariot.
श्री कृष्ण पंजाबी मंदिर से निकलेगी भव्य श्री राम शोभा यात्रा
लक्ष्मण जी, मां सीता एवं हनुमान जी भी होंगे रथ पर सवार

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैतूल में भी माहौल राममय हो गया है। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा भगवान राम के स्वागत में भव्य और ऐतिहासिक तैयारी की जा रही है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण पंजाब समिति दशहरा उत्सव की तरह अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या आज 21 जनवरी को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकालेगी। यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया जाएगा। राम धुन, जय श्री राम के जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय होगा। शोभायात्रा में झांकियां, डीजे साउंड सिस्टम माहौल को धर्ममय बनाएंगे।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : 500 वर्षाे के इंतजार के बाद 22 जनवरी को होगी भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा-हेमंत खण्डेलवाल
यह पहला मौका है, जब श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा दशहरा उत्सव की तरह ही भव्य और ऐतिहासिक शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अवसर के इस पल को यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी ताकि आने वाली पीढ़ी यह क्षण याद कर गौरवान्वित महसूस कर सकें।
खबर ये भी हैं : Betul News : शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर
पंजाबी कृष्ण मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा (Betul Today News)
समिति से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे श्री कृष्ण पंजाबी मंदिर राजेन्द्र वार्ड से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। प्रभु श्री राम लक्ष्मण जी, मां सीता एवं हनुमान जी दिव्य रथ पर सवार रहेंगे। मधुर धुन, ढोल बैंड पार्टी, डीजे चलित झांकियां आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : स्वच्छता की शपथ दिलाने के मामले ने पकड़ा तूल, जारी प्रेस नोट भी निकला असत्य
इन मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा (Betul Today News)
यात्रा पंजाबी कृष्ण मंदिर राजेंद्र वार्ड से पोला उत्सव चौक, बिजासनी माता मंदिर चौक, दिलबाहार चौक कांतिशिवा चौक, शनि मंदिर चौक, हनुमान चौक (तांगा स्टैंड), महाकाल चौक, बाबू चौक होते हुए पंजाबी श्री कृष्ण मंदिर पर महाआरती के साथ समापन होगा।जगह-जगह श्री राम यात्रा का स्वागत होगा। दिलबाहार चौक, कांतिशिवा चौक, हनुमान चौक, महाकाल चौक पर प्रभु राम जी की भव्य आरती होगी। समिति ने नगर के समस्त राम भक्तों से इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में समिल्लित होने का आग्रह किया है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : मेरा गांव मेरी अयोध्या अभियान अंतर्गत जिले में निकाली जा रही प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा



