बैतूल
Betul News : एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए जमा हुए 225 आवेदन
Betul News: 225 applications submitted for HSRP number plate
परिवहन विभाग ने जेएच कॉलेज में किया शिविर का आयोजन

WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। जयवंती हाक्सर महाविद्यालय बैतूल में शनिवार 3 फरवरी को परिवहन विभाग बैतूल द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन को एचएसआरपी नंबर प्लेट अपने वाहनों में लगाये जाने संबंधित दिशा-निर्देश दिये गए। शिविर में ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से लगभग 225 एचएसआरपी के आवेदन किये गए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को देशभर में परिवहन विभाग के द्वारा वाहनों के लिए लगाना अनिवार्य कर दिया गया हैं। जिन वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगा होगा उन्हें संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 हजार रु तक जुर्माना देना होगा। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul News : बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने चंद्रभान पंडाग्रे



