Betul Today News : रोजगार मेला आयोजन 9 फरवरी को
Betul Today News: Employment fair organized on 9 February

WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सदर बैतूल में 9 फरवरी शुक्रवार सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाना है। इस मेले के पीजी इलेक्ट्रो प्लास्ट अहमदनगर, रतन वर्कशॉप बैतूल टाटा मोटर्स गुजरात, वर्घमान गु्रप बुधनी, कूलोडे टेक्नो पैक वापी गुजरात, फुटवेयर डिजाईन एवं डेवल्मेंट छिंदवाड़ा, अंबुजा सिमेंट छिंदवाड़ा लिखित एवं साक्षात्कार के लिए बैतूल आ रही है।
खबर ये भी हैं : Betul News : लिपिक ने शिक्षक सामग्री वितरण कर मनाया जन्मदिन
Betul Today News : रोजगार मेला आयोजन 9 फरवरी को
प्राचार्य केशव सातपुते ने बताया कि इसमें आईटीआई उत्तीर्ण व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन, फीटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स टर्नर मशीनिस्ट, अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते है। साथ ही 10 वी, 12 वी, डिप्लोमा, डिग्री धारी अभ्यर्थी भी योग्य है। जिसकी आयुसीमा 18 से 30 वर्ष एवं वेतनमान 10,000 से 16000 तक एवं अन्य सुविधा कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थीयों के लिए रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ संस्था के उपस्थित हो सकते है।
खबर ये भी हैं : Betul News : मेडिकल कॉलेज के लिए बैतूल विधायक ने कोसमी में भूमि चयनित की



